• Fri. May 9th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

राज्य में बढ़ती  महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार को घेरा

Bystaruknews

Jan 2, 2022


राज्य में बढ़ती  महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार को घेरा है। रानीपुर विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भैंसे के आगे बीन बजाकर विरोध प्रदर्शन किया महेश प्रताप राणा

हरिद्वार :- देश और राज्य में बढ़ती  महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार को घेरा है। रानीपुर विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भैंसे के आगे बीन बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार का पुतला भी दहन किया। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव महेश प्रताप सिंह राणा और राज्य मन्त्री संजय पालीवाल ने राज्य सरकार पर के खिलाफ बोलते हुए कहां भाजपा सरकार के राज में महंगाई चरम सीमा पर है। डीजल,पेट्रोल,रसोई गैस और खाद्य पदार्थों के दाम आसमान छू रहे है। ये गूंगी बहरी सरकार किसी की नही सुन रही है इसलिए सरकार को नींद से जगाने के लिए उन्हें भैंस के आगे बीन बजानी पड़ी। उन्होंने ये भी कहा कि आने वाले चुनाव में जनता ही इस सरकार को सबक सिखाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory