• Thu. Oct 16th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री के स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर विशेष हवन पूजन

Bystaruknews

Apr 8, 2022

कैबिनेट मंत्री के स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर विशेष हवन पूजन

हरिद्वार। उत्तराखण्ड की कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य के शीध्र स्वास्थ्य लाभ की कामना के साथ भैरव मंदिर जूना अखाड़ा में विशेष हवन पूजन किया गया। श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़े के अन्र्तराष्ट्रीय संरक्षक एवं अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के नेतृत्व में संतो ने आहूति दी। ज्ञात रहे कि उत्तराखण्ड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की पेट मे रसौली की हुई सफल सर्जरी’ शुक्रवार नई दिल्ली स्थित मैक्स अस्पताल में पेट की रसौली का सफलतापूर्वक ऑपरेशन हो गया है। अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र की सोमेश्वर विधानसभा आरक्षित सीट से धामी सरकार में रेखा आर्या दुबारा कैबिनेट मंत्री बनी है। विगत कुछ समय से पेट की रसौली के कारण अस्वस्थ चलते हुए भी क्षेत्रीय जनता एवं उत्तराखंड के लिए लगातार दिन रात काम कर रही थी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य विगत कुछ दिन पहले पेट मे रसौली से अस्वस्थ होने के कारण उन्हें नई दिल्स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती होना पड़ा जहां आज उनका रसौली की सफल सर्जरी हो गई है। वही क्षेत्रीय जनता एवं उनके चाहने वालों की ओर से लगातार उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। शुक्रवार को जूना अखाडे के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्री महंत हरि गिरि महाराज के सानिध्य में कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए भैरव मंदिर जूना अखाड़ा में विशिष्ट अनुष्ठान एवं पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय सचिव श्री महंत महेश पुरी ,कोठारी महाकाल गिरी ,अष्ट कौशल महंत सुरेशानंद सरस्वती थानापति रणधीर विधि थानापति गौतम गिरी राजेंद्र गिरी,श्री महंत पशुपति गिरी थानापति हीरा भारती राजगिरी वशिष्ठ गिरी अमृत गिरी विजय गिरी तूफान गिरी, परमानंद गिरी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory