• Thu. Oct 16th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से भेंट की महापौर  अनीता शर्मा ने

Bystaruknews

Apr 7, 2022

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से भेंट की महापौर  अनीता शर्मा ने

हरिद्वार महापौर  अनीता शर्मा के द्वारा हरिद्वार डामकोठी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी जी से भेंट की। महापौर महोदया द्वारा पुष्कर सिंह धामी जी को मुख्यमंत्री बनने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। महापौर महोदया द्वारा मुख्यमंत्री जी को श्री राम दरबार व पुष्प गुच्छ भेंट किया गया। मुख्यमंत्री जी से हुई वार्ता के क्रम में महापौर महोदया द्वारा यात्री सीजन को देखते हुए शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए मुख्यमंत्री जी से आग्रह किया। महापौर महोदया द्वारा कहा गया कि कोरोना के कारण 2 वर्ष बाद यात्रियों का आवागमन हरिद्वार वह पूरे पंचपुरी क्षेत्र में हो रहा है।अप्रैल माह में बैसाखी स्नान व मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार आएंगे, अप्रैल मई-जून जुलाई में मानसून के पहले तक यात्रियों का आवागमन तीर्थ नगरी में बहुतायत में होता है। हरिद्वार तीर्थ नगरी है धर्मनगरी है मां गंगा का स्नान करने के लिए देश विदेश से श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचते हैं उन्हें जाम की समस्या के कारण परेशान होना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory