• Tue. Feb 24th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

विश्व में शान्ति,देश में समृद्वि के लिए जूना अखाड़े में विशेष आध्यात्मिक अनुष्ठान

Bystaruknews

Apr 5, 2022

विश्व में शान्ति,देश में समृद्वि के लिए जूना अखाड़े में विशेष आध्यात्मिक अनुष्ठान


हरिद्वार। चैत्र नवरात्रा के मौके पर श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के देशभर में फेले मन्दिरों,आश्रमों,मठो में विशेष आध्यात्मिक अनुष्ठान यज्ञ आदि जारी है। हरिद्वार की अधिष्ठात्री देवी मायादेवी मन्दिर प्रांगण,भैरव मन्दिर में विशेष अनुष्ठान जारी है। विश्व में शान्ति,देश में सुख-समृद्वि में और अधिक वृद्वि की कामना के साथ लगातार विद्वान पण्डितों,साधु-संतो के द्वारा विशेष पूजन आदि जारी है। इस सम्बन्ध में श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़े के अन्र्तराष्ट्रीय संरक्षक एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरि महाराज ने बताया कि चैत्र नवरात्रा के उपलक्ष्य में हरिद्वार की अधिष्ठात्री देवी मां माया देवी मंदिर सहित जूना अखाड़ा के देश में फेले विभिन्न मन्दिरों,मठो,आश्रमों में विशेष अनुष्ठान किया जा रहा है। उन्होने कहा कि इस समय विश्व के कई देशों में अशांति बनी हुई है,कई देशों में हाहाकार की स्थिति है। ऐसे में शक्ति की अधिष्ठात्री से कामना की जा रही है कि पूरे विश्व मे शांति हो और मानव का कल्याण हो। उन्होने दोहराया कि देश मे सुख-समृद्वि,शांति और उन्नति बढ़े इसके लिए विद्वान पण्डितों द्वारा माॅ दुर्गा जी की विशेष पूजा अर्चना,पाठ आदि किया जा रहा है। उन्होने कहा कि इस समय देश तेजी से मजबूती की ओर बढ़ रहा है। कहा कि उत्तराखण्ड में नयी सरकार पलायन जैसे गंभीर समस्या पर जरूर कार्य करेगी। जूना अखाड़े अन्र्तराष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत महेशपुरी ने कहा कि चैत्र नवरात्रा मां दुर्गा की कृपा पात्र करने का पर्व है। शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की पूजा आराधना से जीवन सार्थक हो जाता है। उन्होने कहा कि श्रद्वालुओं की सुविधा के लिए अखाड़े के विभिन्न मन्दिरों को आर्कषक ढंग से सजाया व संवारा गया है। मायादेवी मन्दिर परिसर में लगातार विशेष यज्ञ,हवन आदि जारी है। इसकी पूर्णाहूति राम नवमी के अवसर पर होगी। वही दूसरी ओर नवरात्रा के प्रथम दिवस से ही मायादेवी मन्दिर,भैरव मन्दिर में श्रद्वालुओं का तांता लगा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory