


ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी का जन्मदिन मनाने हरिद्वार पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, गणेश गोदियाल , ममता भूपेश,भाजपा को महंगाई पर जमकर घेरा
हरियाणा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा आज हरिद्वार दौरे पर थे, जहां उन्होंने हरिद्वार के श्रीजयराम आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के जन्मोत्सव के कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री ममता भूपेश भी शामिल रही। इस अवसर पर जहां दोनों ने श्रीजयराम आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी को जन्मदिन की बधाई दी। श्री जयराम आश्रम के प्रमुख ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गणेश गोदियाल भी मौजूद रहे जिन्होंने जन्मदिन के अवसर पर ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के साथ उनका केक भी काटा। वहीं देश में बढ़ रही बेतहाशा महंगाई पर भी चिंता व्यक्ति की।
धर्मनगरी हरिद्वार के श्रीजयराम आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी का आज जन्मोत्सव था, जिस अवसर पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री ममता भूपेश विशेष तौर पर शामिल रही। इस मौके पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि देश में महंगाई आज आसमान छू रही है गरीब का जीवन आज मुश्किल हो चला है उन्होंने इस मौके पर महंगाई पर व्यंग कसते हुए उन्होंने एक कहानी भी सुनाई , जिसमें उन्होंने गैस के बढ़ते दामों पर तंज कसा। वही इस मौके पर राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री ममता भूपेश ने कहा कि आज हर घर मंगाई से त्रस्त है। केंद्र सरकार को गरीबों किसानों ओर आम लोगों से किसी भी प्रकार का कोई लेना देना नहीं है, उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता इसका जवाब जरूर देगी। पेट्रोल डीजल के दाम आज आसमान छू रहे हैं जिससे लोग त्रस्त है। इस मौके पर श्रीजयराम आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि आज देश और हर घर की अर्थ व्यवस्था बिगड़ रही है। महंगाई ने गरीबों की कमर तोड़ दी है। जो गरीब दिन में मात्र 200 से ₹500 कमाता है। जब वह ₹1000 का सिलेंडर लेता है। तो उसके अन्य खर्चो पर इसका प्रभाव पड़ता है। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण करें।
।