• Sat. Oct 3rd, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

हरिद्वार में 22वीं डिस्ट्रिक्ट यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ, डीपीएस स्कूल रानीपुर के प्रिंसिपल रहे मुख्य अतिथिडिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैय्यर ने कहा कि जिले में बास्केटबॉल को बढ़ावा देने और स्कूल स्तर पर नई प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा

Bystaruknews

Oct 3, 2026

हरिद्वार में 22वीं डिस्ट्रिक्ट यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ, डीपीएस स्कूल रानीपुर के प्रिंसिपल रहे मुख्य अतिथि।

जिले के विभिन्न स्कूलों के बालक बालिकाएं कर रहे प्रतिभाग, खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह

हरिद्वार, 03 अक्टूबर। हरिद्वार के जगजीतपुर स्थित शिवडेल स्कूल में शनिवार को 22वीं डिस्ट्रिक्ट यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच डीपीएस रानीपुर के प्रधानाचार्य अनुपम जग्गा ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित चैंपियनशिप में जिले के विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले बालक और बालिकाएं प्रतिभाग कर रहे हैं। दिन और रात चलने वाली प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। मुख्य अतिथि अनुपम जग्गा ने उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया गया।
डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैय्यर ने कहा कि जिले में बास्केटबॉल को बढ़ावा देने और स्कूल स्तर पर नई प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बालक और बालिकाएं प्रतिभाग कर रहे हैं। खिलाड़ियों को बेहतर मंच और प्रतिस्पर्धी माहौल मिलने से उनके खेल में निखार आएगा। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का आह्वान किया।

डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव संजय चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले बालक और बालिकाएं प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य स्कूल स्तर पर बास्केटबॉल की प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी माहौल देना है। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है।

एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने कहा कि स्कूल स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों के लिए आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। नियमित रूप से प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से खिलाड़ियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अपनी कमियों को दूर करने का अवसर मिलता है। एसोसिएशन का प्रयास है कि जिले की प्रतिभाओं को अधिक से अधिक प्रतियोगिताओं में खेलने का अवसर मिले और वे आगे चलकर राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर हरिद्वार का नाम रोशन करें।

कार्यक्रम में जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के चेयरमैन रवि बजाज, शिवडेल स्कूल के प्रधानाचार्य ए.के बंसल, गुरुकुल कांगड़ी के खेल विभाग के एचओडी अजय मलिक, अमित शर्मा, अरविंद बंसल, विपिन मलिक, मंदीप ग्रेवाल और सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory