• Thu. Sep 17th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

इण्डियन रेडक्रास के तत्वाधान में चिकित्सा शिविर में 857 छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों तथा स्टाफ का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

Bystaruknews

Sep 16, 2026

हरिद्वार 16 सितम्बर 2026। इण्डियन रेडक्रास के तत्वाधान में चिकित्सा शिविर में 857 छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों तथा स्टाफ का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया


इण्डियन रेडक्रास हरिद्वार के अध्यक्ष/जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन, इण्डियन रेडक्रास के उपाध्यक्ष/ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश कुमार सिंह के मुख्य संयोजन एवं इण्डियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन डॉ. नरेश चौधरी के संयोजन में कौशिक पब्लिक स्कूल इमलीखेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सा शिविर का शुभारंभ इण्डियन रेडक्रास उत्तराखण्ड चेयरमेन डॉ. नरेश चौधरी ने किया। चिकित्सा शिविर में स्वास्थ्य विभाग एवं ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय की स्वास्थ्य टीमों ने 857 छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों तथा स्कूल स्टाफ का स्वास्थ्य परीक्षण किया। परीक्षण के उपरान्त आवश्यकतानुसार जरुरतमंद छात्र-छात्राओं को दवाईयां भी शिविर में निःशुल्क उपलब्ध करायी गयी। चिकित्सा शिविर में ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय की शाल्कय विभागाध्यक्ष डॉ. गुजन शर्मा एवं डॉ. अरुण कुमार के नेतृत्व में सभी प्रतिभागियों का आंखो का परीक्षण किया गया। काय चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष एवं परिसर निदेशक डॉ. ओ.पी. सिंह के नेतृत्व में सभी का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया साथ ही साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में रक्त की जांच भी निःशुल्क की गयी। कौशिक पब्लिक स्कूल के चेयरमेन मुकेश कौशिक एवं निदेशक कनिका कौशिक ने इण्डियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन डॉ. नरेश चौधरी को विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित कर आभार प्रकट किया तथा प्रधानाचार्य अरुण करनवाल ने प्रतीक चिन्ह देकर डॉ. नरेश चौधरी को विशेष रूप से सम्मानित किया। चिकित्सा शिविर में डॉ. नितिशा कपूर, डॉ. मलिका गोयल, डॉ. जितेन्द्र कुमार, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. विधि अरोरा, डॉ. गौरव उरुकुदे, डॉ. गीतांजलि आहुजा, डॉ. जयश्याम लाम्बा, डॉ. रोहित कोहली, डॉ. शिवम चौधरी, डॉ. वियान्शा, डॉ. विकसित, पैरामेडिकल स्टाफ में पुष्पा नौशाद, मनीष कुमार, बबीता, आदित्य, अमर आदि ने सराहनीय सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory