• Thu. Sep 3rd, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

बाबा हठयोगी चुने गए श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के अध्यक्षसंतों के एक गुट ने किया चुनाव को मानने से इंकारमहंत दुर्गादास को किया अध्यक्ष घोषित

Bystaruknews

Sep 3, 2026

बाबा हठयोगी चुने गए श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के अध्यक्ष
संतों के एक गुट ने किया चुनाव को मानने से इंकार
महंत दुर्गादास को किया अध्यक्ष घोषित


हरिद्वार, 3 सितम्बर। श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के चुनाव में बाबा हठयोगी अध्यक्ष तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए हैं। बृहष्पतिवार को श्रवणनाथ नगर स्थित रामानंद आश्रम में हुए चुनाव में बाबा हठयोगी को 30 तथा महंत दुर्गादास को 7 वोट मिले हैं। वैष्णव संतों के एक गुट ने चुनाव में भाग नहीं लिया और सुदर्शन अखाड़ा में बैठक कर चुनाव को मानने से इंकार करते हुए महंत दुर्गादास को अपना अध्यक्ष घोषित कर दिया। महंत रघुवीर दास की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व अध्यक्ष महंत नारायण दास पटवारी ने कहा कि पूर्व की बैठक में मंडल के अध्यक्ष महंत बलराम दास ने पद से त्यागपत्र दे दिया था और व्यवस्था को भंग करते हुए दोबारा चुनाव की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान संतों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और बाहर निकाल दिया गया। जिसे लेकर संतों में रोष है। महंत नारायण दास पटवारी ने कहा कि चुनाव नियमों के अनुसार नहीं हुआ है। बाहरी लोग भी चुनाव के दौरान मौजूद थे। उन्होंने कहा कि मंडल के संतों का बहुमत महंत दुर्गादास के साथ है। इसलिए सभी ने बैठक कर महंत दुर्गादास को अध्यक्ष घोषित कर दिया है। बैठक में मौजूद रहे महंत प्रहलाद दास, महंत सूरज दास, महंत हरेंद्र दास, महंत जयराम दास, महंत रघुवीर दास, महंत बिहारी शरण, महंत गोविंददास, महंत मुरारी शरण, महंत परमेश्वर दास, महंत जगदीश दास, महंत प्रभु दास, महंत जगदीश दास, महंत कन्हैया दास आदि ने कहा कि चुनाव निष्पक्ष तरीके से हों और अन्य संतों को भी अवसर मिलना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory