• Thu. Aug 20th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा मायापुर स्थित कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

Bystaruknews

Aug 20, 2026

आज जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा मायापुर स्थित कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।


श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज और देश के निर्माण में अहम भूमिका निभाएं,
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए युवा नेता वरुण बालियान और वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि उनके दिखाए मार्ग पर चलकर युवाओं के हितों के लिए संघर्षरत रहे,
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए एससी एसटी कांग्रेस जिलाध्यक्ष तीर्थ पाल रवि और वरिष्ठ श्रमिक नेता मुकुल जोशी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने आधुनिक भारत का निर्माण कर देश को नई दिशा दिखाई,
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव और यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने युवाओं को 21वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की उम्र में मतदान का अधिकार दिया,
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पार्षद हिमांशु गुप्ता और पार्षद सोहित सेठी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी कि हम उनके दिखाए मार्ग पर चलकर वर्तमान में लोकतंत्र की लड़ाई लड़ने का काम करें,
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी, पार्षद सुनील कुमार सिंह, महावीर वशिष्ठ,आशीष प्रधान, आशीष पंवार, पार्षद प्रतिनिधि अकरम अंसारी, पीसीसी सदस्य राहुल चौधरी, वरिष्ठ नेता राजेंद्र भारद्वाज,ब्रहम्चंद,अयान सैफी, मोहित अरियाल,करन सिंह राणा,इंद्र कुमार गौड़, गोविंद पाण्डेय,अशोक गुप्ता आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory