• Thu. Jun 18th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

शारदा ज्वेलर्स की 20 साल पुरानी विरासत, अब वंशी ज्वेलर्स के कॉरपोरेट अंदाज़ में!

Bystaruknews

Jun 18, 2026

आज के दौर में जब हम सोना या चांदी खरीदने निकलते हैं, तो हमारे मन में सबसे बड़ा सवाल होता है, शुद्धता का मेकिंग चार्जेस का और सही कीमत का। पिछले दो दशकों से सुभाष नगर में शारदा ज्वैलर्स ने शुद्धता की इसी परिभाषा को कायम रखा है, लेकिन अब इसी भरोसे और पारिवारिक विरासत को कॉरपोरेट एक्सपीरियंस के साथ जोड़ने आ गया है, वंशी ज्वैलर्स। शिवालिक नगर और ज्वालापुर को जोड़ने वाली मुख्य पी.एस.सी. रोड पर, जहां शारदा ज्वैलर्स से मात्र 500 मीटर की दूरी पर खुला है, यह भव्य शोरूम। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है, कि यहां की कमान अब एक युवा सोच के हाथ में है, जिन्होंने देश-विदेश की बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों का अनुभव समेटकर, ज्वैलरी बिजनेस में एक नया पारदर्शी मॉडल पेश किया है।

आइए आपको बताते हैं कि वंशी ज्वैलर्स आपके लिए क्या विशेष लेकर आया है। आमतौर पर देखा गया है कि लाइटवेट सिल्वर यानी चांदी के आभूषणों के लिए लोगों को बड़े ब्रांड्स का रुख करना पड़ता है, जहां दाम आसमान छूते हैं। लेकिन वंशी ज्वैलर्स ने पिछले डेढ़ साल की रिसर्च के बाद लॉन्च किया है अपना एक्सक्लूसिव ब्रांड एडमायर। 925 स्टर्लिंग सिल्वर की शुद्धता, बेहद ट्रेंडी डिजाइन्स और सबसे विशेष बात यह आपके बजट में है। इसे आप घर बैठे इनकी वेबसाइट और सोशल मीडिया के जरिए भी ऑर्डर कर सकते हैं।

बात सिर्फ चांदी की नहीं है, असली खेल तो सोने का है। वंशी ज्वैलर्स ने मार्केट के इस ट्रेंड को बदला है, कि छोटे निवेश पर रिटर्न नहीं मिलता। यहां 9 कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का गोल्ड उपलब्ध है, जो महज दिखावा नहीं, बल्कि आपका एक पक्का निवेश है। मुसीबत या जरूरत के वक्त जब आप इसे बदलेंगे या बेचेंगे, तो आपको इसकी पूरी वैल्यू मिलेगी, और यहां के मेकिंग चार्जेस इतने वाजिब हैं, कि आपकी जेब पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ता। तो अगर आप भी त्योहारी सीजन या शादी-ब्याह के लिए खरीदारी की सोच रहे हैं, और एक ऐसा अनुभव चाहते हैं, जहां पारदर्शिता भी हो और शुद्धता का भरोसा भी, तो पी.एस.सी. रोड स्थित वंशी ज्वैलर्स एक बेहतरीन विकल्प है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory