• Tue. Apr 28th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

महिलाओं को आरक्षण देने की पक्षधर है कांग्रेस-हरनीत कौर बरार

Bystaruknews

Apr 28, 2026

महिलाओं को आरक्षण देने की पक्षधर है कांग्रेस-हरनीत कौर बरार


हरिद्वार, 28 अप्रैल। युवा कांग्रेस की प्रदेश सहप्रभारी हरनीत कौर बरार ने कहा कि भाजपा विपक्ष पर महिलाओं को आरक्षण देने का विरोध करने का झूठा आरोप लगा रही है। जबकि सच्चाई यह है कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष महिलाओं को आरक्षण देने के पक्ष में है। महिलाओं को आरक्षण देने के लिए 2023 में सरकार द्वारा संसद में लाए गए बिल का कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों ने समर्थन किया था। जबकि तत्कालीन यूपीए सरकार द्वारा जब सदन में महिला आरक्षण बिल लाया गया था तो भाजपा ने बिल का विरोध किया था। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए हरनीत कौर बरार ने कहा कि पांच प्रदेशों में चल रहे चुनाव के बीच सरकार ने अचानक से संसद का विशेष सत्र बुलाकर 2023 मे ंपारित महिला आरक्षण बिल की आड़ में डिलीमिटेशन करने का जो प्रयास किया। उसका विपक्ष ने विरोध किया और सरकार के मसंूबों को कामयाब नहीं होने दिया। लेकिन सरकार विपक्ष पर महिला आरक्षण बिल का विरोध करने का झूठा आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा महिलाओं को अधिकार देने की पक्षधर रही है। देश के आजाद होने के बाद कांग्रेस सरकार ने महिलाओं को वोट का अधिकार दिया। पंचायतों और नगर निकायों में महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित कर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की। महानगर अध्यक्ष अंकुर सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं के प्रति अपराध बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही महिलाओं की सच्ची हितैषी है। प्रैसवार्ता में दिव्यांश अग्रवाल, राकेश गुप्ता, अबरार अली, यश शर्मा, महबूब आलम, धनीराम शर्मा, पूजा शर्मा, उत्कर्ष वालिया आदि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यज्ञ के प्रभाव से दूर होती है नकारात्मकता-स्वामी माधवाचार्ययज्ञ के प्रभाव से विश्व शांति और मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा-स्वामी अयोध्याचार्य
हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोहआर्थिक उदारीकरण बनाम बाजारीकरण के दौर में मीडिया की भूमिका पर गहन चर्चासंघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की यात्रा-डा.रमेश पोखरियाल निशंकजनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं पत्रकार-आचार्य बालकृष्णडिजिटल मीडिया के आने से बदला पत्रकारिता का परिदृश्य-प्रियंका शर्मापत्रकारों को बदलते समय के साथ खुद को ढालना होगा-
नेक राहवीर’’ योजना के अंतर्गत इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी को नेक राहवीर के रूप में जिलाधिकारी हरिद्वार ने 5000/(पांच हजार रूपये) का चैक देकर किया सम्मानितपरिवहन विभाग की ‘‘नेक राह वीर’’ योजना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory