• Mon. Mar 2nd, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

अंकिता भण्डारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर विपक्षी दलों के उत्तराखंड बंद के आह्वान को समर्थन करते हुए पैदल मार्च शिवमूर्ति से हरकी पैड़ी तक कर विरोध प्रदर्शन किया गया।पैदल मार्च को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग

Bystaruknews

Jan 11, 2026

आज जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा अंकिता भण्डारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर विपक्षी दलों के उत्तराखंड बंद के आह्वान को समर्थन करते हुए पैदल मार्च शिवमूर्ति से हरकी पैड़ी तक कर विरोध प्र5दर्शन किया गया।


पैदल मार्च को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और प्रदेश कांग्रेस सचिव भगवती प्रसाद सेमवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में बेटियां असुरक्षित हैं और पिछले काफी समय से अंकिता भण्डारी न्याय की प्रतीक्षा में है और साथ ही व्यापारियों से आहृवान किया कि अपने प्रतिष्ठान बंद कर अंकिता को न्याय दिलाने की लड़ाई में सहभागिता निभाएं,
पैदल मार्च को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस सचिव सोहनलाल रतूड़ी और प्रदेश कांग्रेस सचिव अनिल भास्कर ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के दबाव में सीबीआई जांच को तैयार हुई लेकिन हम यह मांग करते हैं कि यह जांच तभी निष्पक्ष संभव है जब हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में हो,
पैदल मार्च को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर और वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार में महिला अपराध बढ़ रहा है जिसकी गवाही एनसीआरबी की रिपोर्ट देती हैं,
पैदल मार्च को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस महासचिव कैलाश भट्ट और पूर्व पार्षद राजीव भार्गव ने कहा कि भाजपा सरकार को चाहिए कि सीबीआई जांच हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में कराकर उत्तराखंड की बेटी को न्याय दिलाने का काम करें,
पैदल मार्च को संबोधित करते हुए पार्षद हिमांशु गुप्ता और वरिष्ठ नेता सोम त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देकर सत्ता में आई और आज सबसे ज्यादा महिलाएं इन्हीं की सरकार में असुरक्षित हैं,
पैदल मार्च को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लता जोशी और पार्षद सोहित सेठी ने कहा कि जब तक अंकिता को न्याय नहीं मिल जाता तब तक कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी,
पैदल मार्च में मुख्य रूप से एनएसयूआई महानगर अध्यक्ष याज्ञिक वर्मा,पार्षद प्रतिनिधि ऋषभ वशिष्ठ,वरिष्ठ नेता मनोज सैनी,अजय गिरी,गौरव गोस्वामी,रोहित नेगी,युवा नेता विशाल प्रधान,सागर बेनिवाल,नमन अग्रवाल, विकास चंद्रा,आशु श्रीवास्तव, अखिल त्यागी, पूर्व पार्षद इसरार अहमद,रियाज अंसारी, आशीष प्रधान, आशीष भारद्वाज, सार्थक ठाकुर, अनिल ठाकुर,बादल गोस्वामी,अनुज गुप्ता, रवि मनोचा,विक्रम भाटिया, अनंत पाण्डेय, हेमंत चंचल आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory