• Mon. Oct 19th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने ऋषिकुल आयुर्वेद महाविद्यालय के शरीर रचना विभागाध्यक्ष/चेयरमेन इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड प्रोफेसर डॉ. नरेश चौधरी को ‘‘नेक राह-वीर’’(GOOD SAMARITAN) के रूप में किया सम्मानित’’

Bystaruknews

Jan 11, 2026

जिला सड़क सुरक्षा समिति के तत्वाधान में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने ऋषिकुल आयुर्वेद महाविद्यालय के शरीर रचना विभागाध्यक्ष/चेयरमेन इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड प्रोफेसर डॉ. नरेश चौधरी को ‘‘नेक राह-वीर’’(GOOD SAMARITAN) के रूप में किया सम्मानित’’
मोटर वाहन से जुड़ी घातक दुर्घटना के पीड़ित की तत्काल सहायता करके और दुर्घटना के स्वर्णिम समय के भीतर घायलों को चिकित्सा उपचार करने के लिए अस्पताल/ट्रामा केयर सेंटर पहुंचाकर जान बचाई, दो को ‘‘राह-वीर योजना’’ के अंतर्गत ऐसे अनेक व्यक्ति को सड़क सुरक्षा समिति द्वारा पुरस्कृत किया जाता है। इसी योजना के अंतर्गत ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के शरीर रचना विभागाध्यक्ष/चेयरमेन इंडियन रेडक्रास प्रोफेसर डॉ. नरेश चौधरी को जिला सड़क सुरक्षा समिति के तत्वाधान में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने जिलाधिकारी कार्यालय के सभागार में ‘‘नेक राह-वीर’’ (गुड सेमेरिटन) प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। ज्ञात हो डॉ. नरेश चौधरी ने 22 मई 2025 में श्यामपुर कांगड़ी के पास हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बिजेन्द्र पुत्र श्री सोमपाल 48 वर्ष निवासी टांड़ा साववाला नजीबाबाद जनपद बिजनौर एवं सोनू पुत्र श्री मनोहर सिंह 35 वर्ष का प्राथमिक उपचार उपरान्त स्वंय अपने ही वाहन से जिला चिकित्सालय पहुंचाया परन्तु अत्यन्त गंभीर रूप से घायल बिजेन्द्र पुत्र श्री सोमपाल को ऋषिकेश एम्स चिकित्सालय में पहुंचाने की व्यवस्था भी अपने स्तर से करायी। जिससे स्वर्णिम समय के भीतर ही घायलों को उचित ईलाज समय से मिल पाया और दोनों घायलों का बहुमूल्य जीवन बच सका। सम्मानित होने पर डॉ. नरेश चौधरी ने अवगत कराया कि मेरे द्वारा अपने जीवनकाल में पूर्व में भी सड़क दुर्घटनाओं में काफी पीड़ित घायलों को समय पर ईलाज उपरान्त उनके बहुमूल्य जीवन बचाने में सक्रिय सहयोग किया गया परन्तु ‘‘राह-वीर योजना’’ का ज्ञान पूर्व में मुझे भी नहीं था। यह योजना सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर को कम करने में निश्चित रूप से साकार सिद्ध होगी। इसके लिए जन जागरूकता करनी होगी जिससे जन समाज को सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ितों को स्वर्णिम समय में ही निकटतम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रेरणा मिलेगी। डॉ. नरेश चौधरी ने कहा कि सड़क सुरक्षा समिति के तत्वाधान में ही रेडक्रास स्वंयसेवकों एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं के स्वंयसेवकों को भी साथ लेकर जन समाज को जागरूक करने के लिए जन जागरण अभियान चलाने होंगे और उक्त जन जागरण हेतु सम्पूर्ण उत्तराखण्ड में इंडियन रेडक्रास सक्रिय सहभागी रहकर नेतृत्व करेगा। जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष/जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, सचिव/अधीक्षण अभियन्ता सिविल वृत्त, लोक निर्माण विभाग डी.पी. सिंह, जिला सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नेहा झा, निखिल शर्मा ने डॉ. नरेश चौधरी को ‘‘नेक राह-वीर’’ के रूप में सम्मानित होने पर विशेष रूप से बधाई दी।

चाणक्य शाखा, हरिद्वार क्षेत्र का भव्य पथ संचलन संपन्न
उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने इंडियन रेडक्रास की महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की’’उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर(डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की
झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता: स्वामी यतीश्वरानंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory