• Fri. Jan 16th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

मां भगवती का साक्षात अवतार थीं ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर उषा माता महाराज-साध्वी शरण ज्योति

Bystaruknews

Jan 2, 2026

मां भगवती का साक्षात अवतार थीं ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर उषा माता महाराज-साध्वी शरण ज्योति
10 जनवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी महादेव महाराज का सन्यास दिवस
हरिद्वार, 2 जनवरी। जय मां मिशन की संस्थापक चक्रवर्ती महामंडलेश्वर ब्रह्मलीन श्री उषा माता महाराज का प्रकाशोत्सव श्रवणनाथ नगर स्थित जय मां आश्रम सहित पूरे देश में स्थित जय मां आश्रमांे में धूमधाम से मनाया गया। प्रकाशोत्सव के अवसर पर विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जय मां मिशन की अध्यक्ष साध्वी शरण ज्योति मां वं साध्वी ज्योति मां ने बताया कि मां भगवती का साक्षात अवतार ब्रह्मलीन उषा माता महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में पूरे देश मे प्रभात फेरी निकाली गयी। कार्यक्रम में सभी अखाड़ों के संत, गणमान्य लोग और जय मां मिशन के अनुयायियों ने भाग लिया। उन्हांेने बताया कि 10 जनवरी को ब्रह्मलीन उषा माता महाराज के शिष्य ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी महादेव महाराज का सन्यास दिवस जय मां मिशन के सभी आश्रमांे में धूमधाम से मनाया जाएगा। साध्वी शरण ज्योति मां एवं साध्वी जीवन ज्योति मां ने कहा कि ब्रह्मलीन उषा माता महाराज एवं ब्रह्मलीन स्वामी महादेव महाराज के पदचिन्हों पर चलते हुए मिशन के सेवा कार्याे को आगे बढ़ाया जा रहा है। स्वामी रविदेव शास्त्री ने कहा कि चक्रवर्ती महामंडलेश्वर उषा माता महाराज द्वारा स्थापित जय मां मिशन धर्म और सेवा महत्वपूर्ण केंद्र है। मानव सेवा में ब्रह्मलीन उषा माता महाराज एवं उनके शिष्य स्वामी महादेव महाराज का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। स्वामी महादेव महाराज के ब्रह्मलीन होने के पश्चात मिशन की साध्वियां जिस प्रकार मिशन के सेवा प्रकल्पांे को आगे बढ़ा रही हैं। वह सभी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि ब्रह्लीन स्वामी महादेव महाराज का सन्यास दिवस धर्म और संस्कृति के प्रचार प्रसार का एक बड़ा अवसर है। इस अवसर पर स्वामी हरिहरानंद, स्वामी दिनेश दास, स्वामी ज्योर्तिमयानंद, स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि, जगदीश चावला, अनीता चावला सहित बड़ी संख्या में जय मां प्रेमी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory