• Tue. Sep 16th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

द्वितीय तीज महोत्सव में लोक गीतों पर जमकर थिरकीं महिलाएं

Bystaruknews

Aug 25, 2025

द्वितीय तीज महोत्सव में लोक गीतों पर जमकर थिरकीं महिलाएं

द्वितीय हरितालिका तीज महोत्सव पर महिलाओं ने लोकगीतों पर किया नृत्य

हरिद्वार। गोरखाली माहिला कल्याण समिति एवं हाम्रो स्वाभिमान ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में बैरागी कैंप स्थित बड़े उमा महेश्वर परमार्थ आश्रम में हरितालिका तीज के उपलक्ष्य में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरिद्वार के अलावा देहरादून, रायवाला, ऋषिकेश, डोईवाला, रुड़की, छिदरवाला, मोतीचूर और गाजीवाला से भी सैकड़ों गोरखाली महिलाएं और पुरुष कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शालू जैन और अजय जैन तथा विशिष्ट अतिथि सोनिया राठौर और अरविन्द राठौर द्वारा दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना एवं गणेश वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों आयो तीज को रहर आयो बरिलई, चींटीका भाछुरे, मत ढले ढले, यो तीज को महीना, साल को पात टपरी और कुटुम कुटुम सुपारी दाना भन्नु भो स्वामी ले म त मसककै पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को उल्लासमय बनाया। गोरखाली महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष पदमा पाण्डेय और महामंत्री शारदा सुवेदी ने भी मंच साझा किया।
इस दौरान गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल खड़का और लोकनाथ सुवेदी ने कहा कि गोरखाली समाज में तीज से पहले बेटियों, बहनों और भाभियों को मायके बुलाने की सदियों पुरानी परंपरा है। तीज के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इस पर्व में पारंपरिक पकवान, वेशभूषा और लोकनृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र होते हैं। मुख्य अतिथि शालू जैन और अजय जैन ने कहा कि गोरखाली समाज अपनी संस्कृति और परंपराओं को बड़े गौरव से संजोए हुए है। ऐसे आयोजन समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करते हैं। विशिष्ट अतिथि सोनिया राठौर और अरविन्द राठौर ने कहा कि हरितालिका तीज केवल त्योहार नहीं बल्कि महिलाओं के आस्था, श्रद्धा और परिवारिक एकता का प्रतीक है। आने वाली पीढ़ियों को इस संस्कृति से जोड़ना समय की जरूरत है। अध्यक्ष पदमा पाण्डेय और शारदा सुबेदी ने कहा कि हरिद्वार में लगातार बढ़ते गोरखाली समाज के बीच तीज जैसे पर्व आपसी मेल जोल और अपनी पहचान को सहेजने का अवसर देते हैं।
इस अवसर परआचार्य डॉ हरिहरानंद स्वामी रवि देव शास्त्री, पदम प्रसाद सुबेदी, स्वामी योगानंद, स्वामी सुतिक्षण मुनि, महंत दिनेश दास महंत शाक्षी गिरी, साध्वी देवादिति, राजू बधावन,तीर्थ पंत कमला सुबेदी सपना खड़का, कमला पौडेल, पार्वती कंडेल, भावना शर्मा, रमा पांडे, रेखा शर्मा, तारा अर्याल, मधु पांडे, तनुज पांडे, चंपा उपाध्याय, भजवती ओझा, कल्पना ओझा, ज्योति पांडे, अंबिका उपाध्याय, नंदा देवी उपाध्याय, रोशनी बिष्ट, वर्षा बिष्ट, दीक्षा शर्मा, समीक्षा शर्मा, शांति गौतम, अस्मिता गौतम और लक्ष्मी शर्मा पुष्पराज पाण्डेय,लोकनाथ सुबेदी सुशील पाण्डेय, नारायण शर्मा, कमल खड़का, विजय शर्मा सुबेदी,आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory