• Mon. May 4th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

प्रवक्ता परीक्षा तिथियों के टकराव पर यूथ कांग्रेस ने उठाई आवाज

Bystaruknews

May 4, 2026

प्रवक्ता परीक्षा तिथियों के टकराव पर यूथ कांग्रेस ने उठाई आवाज

  • 9 और 10 मई को उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश परीक्षा एक साथ, अभ्यर्थियों के हित में तिथि बदलने की मांग

  • हरिद्वार। उत्तराखंड में प्रस्तावित प्रवक्ता मुख्य परीक्षा की तिथियों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। यूथ कांग्रेस, उत्तराखंड प्रदेश ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से परीक्षा तिथि बदलने की मांग की है। संगठन का कहना है कि 9-10 मई को निर्धारित यह परीक्षा उत्तर प्रदेश की प्रवक्ता परीक्षा से टकरा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया के नेतृत्व में आयोग को भेजे गए पत्र में बताया गया कि यूकेपीएससी ने 3 फरवरी को परीक्षा कैलेंडर जारी कर इन तिथियों की घोषणा की थी, जबकि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने 20 जनवरी को ही अपनी परीक्षा तिथियां घोषित कर दी थीं। दोनों राज्यों की परीक्षाएं एक ही दिन होने से उन अभ्यर्थियों को नुकसान होगा जिन्होंने दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है और लंबे समय से तैयारी कर रहे हैं। पत्र में कहा गया है कि भौगोलिक दूरी और यात्रा संबंधी बाधाओं के कारण एक ही दिन दोनों परीक्षाओं में शामिल होना संभव नहीं है, जिससे युवाओं के अवसरों का हनन होगा। संगठन ने आयोग से मांग की है कि युवाओं के हितों को देखते हुए उत्तराखंड प्रवक्ता परीक्षा की तिथि किसी अन्य दिन निर्धारित की जाए। इस मौके पर अबरार अली, उज्जवल मानू,धनीराम शर्मा, प्रदीप कुमार, रवि कुमार, राकेश गुप्ता, तरुण, आशु श्रीवास्तव, वसीम सलमानी, हिमांशु आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory