• Sun. Feb 1st, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

अल्मोड़ा विधिक सेवा प्राधिकरण जजी परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया ध्वजारोहण,अपने मौलिक कर्तव्यों का पालन करें लोग-शचि शर्मा

Bystaruknews

Aug 15, 2025

अल्मोड़ा विधिक सेवा प्राधिकरण जजी परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया ध्वजारोहण,
अपने मौलिक कर्तव्यों का पालन करें लोग-शचि शर्मा
अल्मोड़ा।


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा की सचिव शचि शर्मा द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला जजी परिसर अल्मोड़ा में ध्वजारोहण किया गया। साथ ही उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को स्मरण किया। उन्होंने उपस्थित सभी व्यक्तियों से अपने मौलिक कर्तव्यों का पालन करने हेतु अनुरोध किया, जिससे हमारा देश और मज़बूत हो सके।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्रों द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों की याद में एक नुक्कड नाटक प्रस्तुत किया गया। महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर रविंद्र देव मिश्र सिविल जज (सी.डि), श्रीमती उड़ीशा सिविल जज (जूनियर डिवीजन), श्री नवल न्यायिक मजिस्ट्रेट, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण, पुलिसकर्मी आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory