• Sun. Feb 1st, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

बच्चों में राष्ट्र प्रेम की भावना बढ़ाना हम सब का दायित्व है – नंदन कुमारी(बीएचईएल में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Bystaruknews

Aug 13, 2025

बच्चों में राष्ट्र प्रेम की भावना बढ़ाना हम सब का दायित्व हैनंदन कुमारी(बीएचईएल में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन)

हरिद्वार, 13 अगस्‍त: 79वें स्‍वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्‍य में बीएचईएल हरिद्वार में, स्‍कूली बच्‍चों के “देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम” का आयोजन किया गया । समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं बीएचईएल हरिद्वार लेडीज क्‍लब की संरक्षिका, श्रीमती नंदन कुमारी तथा विशिष्ट अतिथि बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक एवं प्रमुख रंजन कुमार ने दीप प्रज्वलन द्वारा किया ।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्रीमती नंदन कुमारी ने कहा कि इस तरह के देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से, न केवल बच्चों बल्कि बड़ों में भी राष्ट्र प्रेम की भावना का विकास होता है । उन्होंने कहा कि अभिभावक या शिक्षक के रूप में यह हम सब की जिम्मेदारी है कि हम इन बच्चों को, हर उस चीज के लिए प्रेरित करें, जिससे राष्ट्र के प्रति इनका लगाव और बढ़े । रंजन कुमार ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन बच्चों ने, देश प्रेम से ओत-प्रोत अपनी प्रस्तुतियों से हर किसी का दिल जीत लिया है । उन्होंने कहा कि बच्चों में देशप्रेम की भावना जगाना, उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है ।

कार्यक्रम में उपनगरी स्थित विद्यालयों जैसे कि बाल मन्दिर, विद्या मन्दिर, दिल्ली पब्लिक स्कूल, केन्द्रीय विद्यालय, सरस्वती शिशु मन्दिर, गुरुनानक एकेडमी, शिवडेल स्कूल तथा सरस्वती विद्या मन्दिर के बच्चों की, मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया । सभी प्रतिभागी टीमों को श्रीमती नंदन कुमारी तथा रंजन कुमार ने पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया ।

इस अवसर पर महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, लेडीज क्‍लब की पदाधिकारी, विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक, बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, उनके अभिभावक तथा मीडिया कर्मी आदि उपस्थित थे । अपर महाप्रबंधक (टीएएक्स, सीएंडपीआर) श्री संजय पंवार ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा श्रीमती ईरा गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन किया । राष्ट्रगान के साथ इस देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन हुआ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory