• Thu. Apr 30th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

मृत्युंजय भगवान शिव की आराधना कभी निष्फल नहीं जाती-स्वामी कैलाशानंद गिरी

Bystaruknews

Jul 25, 2025

मृत्युंजय भगवान शिव की आराधना कभी निष्फल नहीं जाती-स्वामी कैलाशानंद गिरी
हरिद्वार, 26 जुलाई। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि कल्याणकारी और मृत्युंजय भगवान शिव की आराधना कभी निष्फल नहीं जाती। उन्हें भक्तों से अधिक कुछ नहीं चाहिए। भक्त की श्रद्धा और भावना से ही भगवान शिव प्रसन्न हो जाते हैं और झोली खुशीयों से भर देते हैं। श्री दक्षिण काली मंदिर में आयोजित शिव साधना के दौरान भक्तों का संबोधित करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि सावन में सच्चे मन से की गई भगवान शिव की आराधना से साधक का जीवन बदल जाता है। जिससे भक्त का कल्याण होता है। उन्होंने कहा कि शिवकृपा से श्रद्धालु को सुख समृद्धि व वैभव की प्राप्ति होती है। पूरे सावन हरिद्वार में निवास करने वाले देवों के देव महादेव भगवान शिव की महिमा अपरंपार है। उनकी कृपा का पात्र जो व्यक्ति बन जाता है। उसका जीवन स्वयं ही उन्नति की ओर अग्रसर हो जाता है। महादेव शिव अपने भक्तों के सभी कष्ट दूर कर उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के शिष्य स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि लोक कल्याण के लिए गुरूदेव की विशेष आराधना कि लिए विभिन्न प्रजाति के पुष्पों से शिवलिंग का विशेष श्रंग्रार किया जाता है।

यज्ञ के प्रभाव से दूर होती है नकारात्मकता-स्वामी माधवाचार्ययज्ञ के प्रभाव से विश्व शांति और मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा-स्वामी अयोध्याचार्य
महिलाओं को आरक्षण देने की पक्षधर है कांग्रेस-हरनीत कौर बरार
हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोहआर्थिक उदारीकरण बनाम बाजारीकरण के दौर में मीडिया की भूमिका पर गहन चर्चासंघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की यात्रा-डा.रमेश पोखरियाल निशंकजनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं पत्रकार-आचार्य बालकृष्णडिजिटल मीडिया के आने से बदला पत्रकारिता का परिदृश्य-प्रियंका शर्मापत्रकारों को बदलते समय के साथ खुद को ढालना होगा-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory