• Thu. Apr 30th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

शरणागत आने वाले प्रत्येक भक्त का कल्याण करते हैं महादेव शिवस्वामी कैलाशानंद गिरी

Bystaruknews

Jul 17, 2025

शरणागत आने वाले प्रत्येक भक्त का कल्याण करते हैं महादेव शिवस्वामी कैलाशानंद गिरी
हरिद्वार, 17 जुलाई। श्री दक्षिण काली मंदिर में आयोजित निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज की विशेष शिव साधना सातवें दिन भी जारी रही। स्वामी कैलाशानंद गिरी ने शिवलिंग का विशेष श्रृंगार कर आरती कर महादेव से विश्व कल्याण की कामना की। श्रद्धालु भक्तों को शिव आराधना का महत्व समझाते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि शिव कल्याण के देवता है। श्रावण शिव आराधना कर उनकी कृपा प्राप्त करने का विशेष अवसर है। करूणा के सागर भगवान शिव अपनी शरणागत आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु भक्त का कल्याण करते हैं। उन्होंने कहा कि शिव आराधना कभी निष्फल नहीं जाती। शिव आराधना करने वाले प्रत्येक भक्त को अभिष्ट फल की प्राप्ति अवश्य होती है। श्री दक्षिण काली मंदिर में मां भगवती के साथ भगवान शिव भी साक्षात रूप से विराजमान हैं। श्रावण मास में दर्शन पूजन के लिए आने वाले भक्तों को मां भगवती और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जिससे उनके मोक्ष और कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। स्वामी कैलाशानंद गिरी के शिष्य स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी महाराज ने बताया कि विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विभिन्न प्रकार के पुष्पों और पंचामृत से गुरूदेव द्वारा किए जाने वाले रूद्राभिषेक में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल होते हैं।

यज्ञ के प्रभाव से दूर होती है नकारात्मकता-स्वामी माधवाचार्ययज्ञ के प्रभाव से विश्व शांति और मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा-स्वामी अयोध्याचार्य
महिलाओं को आरक्षण देने की पक्षधर है कांग्रेस-हरनीत कौर बरार
हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोहआर्थिक उदारीकरण बनाम बाजारीकरण के दौर में मीडिया की भूमिका पर गहन चर्चासंघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की यात्रा-डा.रमेश पोखरियाल निशंकजनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं पत्रकार-आचार्य बालकृष्णडिजिटल मीडिया के आने से बदला पत्रकारिता का परिदृश्य-प्रियंका शर्मापत्रकारों को बदलते समय के साथ खुद को ढालना होगा-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory