• Thu. Apr 30th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

जन-जन के आराध्य भगवान शिव की आराधना का पर्व है सावन-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

Bystaruknews

Jul 17, 2025

जन-जन के आराध्य भगवान शिव की आराधना का पर्व है सावन-श्रीमहंत रविंद्रपुरी
हरिद्वार, 17 जुलाई। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सावन जन-जन के आराध्य भगवान शिव की आराधना का पर्व है। सभी पूर्ण विधि विधान से सावन में शिव आराधना अवश्य करनी चाहिए। चरण पादुका मंदिर में आयोजित कांवड़ सेवा शिविर में शिव भक्तों को संबोधित करते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव ओर मां गंगा के बीच अटूट संबंध है। शिव जटाओं से होकर पृथ्वी पर आने वाली मां गंगा के जल से अभिषेक करने पर भगवान शिव अत्यन्त प्रसन्न होते हैं। भगवान नारायण के क्षीर सागर में शयन पर जाने के बाद महादेव शिव सृष्टि का संचालन करते हैं। इस दौरान सावन के पूरे महीने वे कनखल स्थित दक्ष महादेव मंदिर में वास करते हैं और भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव अत्यन्त सरल और कृपालु हैं। उन्हें भक्तों से अधिक कुछ नहीं चाहिए। श्रद्धा और भक्ति से एक लोटा जल से अभिषेक करने पर ही वे प्रसन्न हो जाते हैं। जो भक्त शिव कृपा का पात्र बन जाता है। उसके जीवन में किसी भी वस्तु की कमी नहीं रहती है। शिव कृपा से उसे संसार के सभी सुखों की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी, भारत माता मंदिर के महंत महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, महंत दर्शन भारती, महंत राज गिरी, समाजसेवी शांतनु शुक्ला, भोला शर्मा, लक्ष्मीकांत मिश्रा सहित कई श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

यज्ञ के प्रभाव से दूर होती है नकारात्मकता-स्वामी माधवाचार्ययज्ञ के प्रभाव से विश्व शांति और मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा-स्वामी अयोध्याचार्य
महिलाओं को आरक्षण देने की पक्षधर है कांग्रेस-हरनीत कौर बरार
हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोहआर्थिक उदारीकरण बनाम बाजारीकरण के दौर में मीडिया की भूमिका पर गहन चर्चासंघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की यात्रा-डा.रमेश पोखरियाल निशंकजनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं पत्रकार-आचार्य बालकृष्णडिजिटल मीडिया के आने से बदला पत्रकारिता का परिदृश्य-प्रियंका शर्मापत्रकारों को बदलते समय के साथ खुद को ढालना होगा-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory