• Thu. Apr 30th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

सनातन धर्म को आगे बढाने के लिए निरंतर पहल कर रहे हैं सीएम धामी-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

Bystaruknews

Jul 16, 2025

स्कूलों में भगवद् गीता पढ़ाए जाने के मुख्यमंत्री के निर्णय का अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने किया स्वागत
सनातन धर्म को आगे बढाने के लिए निरंतर पहल कर रहे हैं सीएम धामी
-श्रीमहंत रविंद्रपुरी
हरिद्वार, 16 जुलाई। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रिंवंद्रपुरी महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सभी स्कूलों में भगवद् गीता का पाठ और गीता पढ़ाए जाने के निर्णय का स्वागत किया है। निर्णय का स्वागत करते अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने चरण पादुका मंदिर में आयोजित कांवड़ सेवा शिविर में एचआरडीए सचिव मनीष िंसंह व कांवड़ लेने आए शिवभक्तों को भगवद् गीता भेट की। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि संत समाज मुख्यमंत्री के निर्णय का स्वागत करता है। स्कूलों में भगवद् गीता का पाठ व इसके अध्ययन से छात्रों में संस्कारों का विकास होगा। सनातन धर्म संस्कृति का संरक्षण संवर्द्धन होगा। उन्होंने कहा कि मदरसा बोर्ड ने भी स्कूलों में भगवद् गीता पढ़ाए जाने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सनातन धर्म को आगे बढ़ाने के लिए लगातार पहल कर रहे हैं। सभी को स्कूलों में गीता पढ़ाए जाने के मुख्यमंत्री के इस निर्णय का स्वागत करना चाहिए। निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी ने मुख्यमंत्री के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि कांवड़ मेले के दौरान सभी कांवड़ियों को भगवद् गीता का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर श्रीमहंत रामरतन गिरी, भारत माता मंदिर के महंत महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, एसएमजेएन कालेज के प्राचार्य प्रो.सुनील कुमार बत्रा, भोला शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

यज्ञ के प्रभाव से दूर होती है नकारात्मकता-स्वामी माधवाचार्ययज्ञ के प्रभाव से विश्व शांति और मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा-स्वामी अयोध्याचार्य
महिलाओं को आरक्षण देने की पक्षधर है कांग्रेस-हरनीत कौर बरार
हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोहआर्थिक उदारीकरण बनाम बाजारीकरण के दौर में मीडिया की भूमिका पर गहन चर्चासंघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की यात्रा-डा.रमेश पोखरियाल निशंकजनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं पत्रकार-आचार्य बालकृष्णडिजिटल मीडिया के आने से बदला पत्रकारिता का परिदृश्य-प्रियंका शर्मापत्रकारों को बदलते समय के साथ खुद को ढालना होगा-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory