• Thu. Apr 30th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

गुरू परंपरांओं का संवाहक है श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल-श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंहनिर्मल अखाड़े में संतों ने किया गुरू पूजन

Bystaruknews

Jul 10, 2025

गुरू परंपरांओं का संवाहक है श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल-श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह
निर्मल अखाड़े में संतों ने किया गुरू पूजन
हरिद्वार, 10 जुलाई। गुरू पूर्णिमा पर कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के संतों ने कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज के नेतृत्व में अखाड़े के श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज का पूजन कर उनसे आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर अखाड़े में स्थित गुरूद्वारे में गुरूवाणी का पाठ व कीर्तन का आयोजन भी किया गया। श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि गुरू पूर्णिमा गुरू शिष्य परंपरा को मूर्त रूप देने का पर्व है। गुरू के आशीर्वाद से ही जीवन में पूर्णता आती है। उन्होंने कहा कि श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल गुरू परंपरांओं का संवाहक है। अखाड़े के संत पूज्य गुरूओं द्वारा स्थापित सेवा परंपरांओं को निरंतर आगे बढ़ाने के साथ समाज में अध्यात्म और धर्म संस्कृति के प्रचार में भी योगदान कर रहे हैं। कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि सद्गूरू का सानिध्य सौभाग्य से प्राप्त होता है। वे भाग्यशाली हैं कि उनके गुरू के रूप में श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज का सानिध्य प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि गुरू की महिमा अपरंपार है। जिसका शब्दों में बखान नहीं किया जा सकता है। गुरू के विषय में कुछ कहना सूर्य को दीपक दिखाने के समान है। इस अवसर पर महंत अमनदीप िंसह, महंत खेम सिंह, महंत बलवीर सिंह, महंत निर्भय सिंह, महंत रंजय सिंह, महंत प्यारा सिंह सहित कई संत महंत मौजूद रहे।

यज्ञ के प्रभाव से दूर होती है नकारात्मकता-स्वामी माधवाचार्ययज्ञ के प्रभाव से विश्व शांति और मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा-स्वामी अयोध्याचार्य
महिलाओं को आरक्षण देने की पक्षधर है कांग्रेस-हरनीत कौर बरार
हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोहआर्थिक उदारीकरण बनाम बाजारीकरण के दौर में मीडिया की भूमिका पर गहन चर्चासंघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की यात्रा-डा.रमेश पोखरियाल निशंकजनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं पत्रकार-आचार्य बालकृष्णडिजिटल मीडिया के आने से बदला पत्रकारिता का परिदृश्य-प्रियंका शर्मापत्रकारों को बदलते समय के साथ खुद को ढालना होगा-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory