• Thu. Apr 30th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

गुरू पूर्णिमा पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने दी स्वामी वेदमूर्ति पुरी को सन्यास दीक्षा

Bystaruknews

Jul 10, 2025

गुरू पूर्णिमा पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने दी स्वामी वेदमूर्ति पुरी को सन्यास दीक्षा
हरिद्वार, 10 जुलाई। गुरू पूर्णिमा के अवसर पर निरंजनी अखाड़ा स्थित मां मनसा देवी चरण पादुका मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने स्वामी वेदमूर्ति पुरी महाराज को सन्यास दीक्षा प्रदान की। महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी आदियोगी, महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद, महंत राजगिरी, महंत आलोक गिरी आदि संतों ने स्वामी वेदमूर्ति पुरी महाराज को शुभकामनाएं दी।
स्वामी वेदमूर्ति पुरी महाराज को मां मनसा देवी की चुनरी ओढ़ाकर आशीर्वाद प्रदान करते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि गुरु ही जीवन का वास्तविक मार्गदर्शक है। जिस प्रकार दीपक अंधकार को दूर करता है, उसी प्रकार गुरु शिष्य के जीवन से अज्ञान रूपी अंधकार को मिटाकर उसे सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। गुरु के बताए मार्ग पर चलकर समाज और देश हित में कार्य करें। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि स्वामी वेदमूर्ति महाराज संत परंपरा का पालन करते हुए सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण में योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि संत समाज केवल आश्रमों तक सीमित न रहे, बल्कि समाज में सक्रिय भूमिका निभाएं।
महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी आदियोगी महाराज व महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद ने कहा कि सनातन धर्म को सशक्त बनाने के लिए संत समाज को एकजुट होकर कार्य करना होगा। धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए यह समय निर्णायक है।
स्वामी वेदमूर्ति पुरी महाराज ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूज्य गुरूजनों के मार्गदर्शन और संत परंपरांओं के अनुसार समाज में धर्म संस्कृति और अध्यात्म का प्रचार करना ही उनके जीवन का उद्देश्य है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि गुरु ही ईश्वर से मिलने का मार्ग प्रशस्त करते हैं। भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही संतों का सम्मान करती रही है। भाजपा के सभी नेता गुरु पूर्णिमा के अवसर पर साधु संतों के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि संतों से हमें जीवन में सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की शिक्षा मिलती है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार, संघ प्रचारक पदम सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिला महामंत्री लव शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, दर्जा राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान, जेल अधीक्षक मनोज आर्य, श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक, भाजपा नेता पंकज सहगल, स्वामी रविदेव शास्त्री, डा.सुनील कुमार बत्रा सहित कई संत व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यज्ञ के प्रभाव से दूर होती है नकारात्मकता-स्वामी माधवाचार्ययज्ञ के प्रभाव से विश्व शांति और मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा-स्वामी अयोध्याचार्य
महिलाओं को आरक्षण देने की पक्षधर है कांग्रेस-हरनीत कौर बरार
हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोहआर्थिक उदारीकरण बनाम बाजारीकरण के दौर में मीडिया की भूमिका पर गहन चर्चासंघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की यात्रा-डा.रमेश पोखरियाल निशंकजनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं पत्रकार-आचार्य बालकृष्णडिजिटल मीडिया के आने से बदला पत्रकारिता का परिदृश्य-प्रियंका शर्मापत्रकारों को बदलते समय के साथ खुद को ढालना होगा-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory