• Sat. Jun 28th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

उत्तराखंड कांग्रेस सहप्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने बैठक कर 2027 में प्रदेश में कांग्रेस का परचम लहराने हेतु ब्लाक अध्यक्षों, वरिष्ठ नेताओं और पार्षदों को विजयी सूत्र देते हुए अभी से बूथ मैनेजमेंट पर फोकस कर संगठन को मजबूत करने और आंदोलनात्मक गतिविधियों को बढ़ाने का आह्वान किया।

Bystaruknews

Jun 27, 2025

हरिद्वार। उत्तराखंड कांग्रेस सहप्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने मायापुर स्थित कार्यालय में बैठक कर 2027 में प्रदेश में कांग्रेस का परचम लहराने हेतु ब्लाक अध्यक्षों, वरिष्ठ नेताओं और पार्षदों को विजयी सूत्र देते हुए अभी से बूथ मैनेजमेंट पर फोकस कर संगठन को मजबूत करने और आंदोलनात्मक गतिविधियों को बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने दो टूक कहा कि नेता छोटा हो या बड़ा, बूथ पर मूवमेंट सभी का अनिवार्य होगा। बूथ की बैठकों में शामिल न होने वालों की सूचना केंद्र तक दी जाए।
प्रभारी ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों को 3 टास्क देने के साथ 31 जुलाई तक अपने सभी बूथ अध्यक्षों की सूची पीसीसी को भेजने के लिए कहा है और इस कार्य में कोई भी कोताही नहीं बरती जाए। साथ ही सभी पदाधिकारियों से कहा कि पार्टी में जो भी पदाधिकारी सक्रिय रूप से कार्य नहीं कर रहे हैं वे स्वयं ही अपना पद त्याग दें।ताकि अन्य सक्रिय साथी को उस पद पर नियुक्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि पार्टी अब परफॉर्मेंस के आधार पर ही कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेगी। अब उत्तराखंड में हर बड़े नेता को उनके बूथ पर आयोजित होने वाली बैठक में बुलाया जाए। यदि वे दो बार आमंत्रित करने पर भी न पहुंचे तो उसकी सूचना पीसीसी को दी जाए। पीसीसी इसे राष्ट्रीय अध्यक्ष और राहुल गांधी तक पहुंचाएगी। कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता विपक्ष लोकसभा राहुल गांधी भी स्पष्ट रूप से कह चुके हैं कि बड़े से बड़ा नेता पहले अपने घर के बूथ से जुड़े। कहा कि हमें पंचायत चुनावों के साथ साथ प्रदेश के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर तैयारियां पूरी करनी हैं।

इस अवसर पर सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कांग्रेस पार्टी हर धर्म का समान रूप से सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला सुरक्षा और सम्मान की बात तो करती है लेकिन जमीनी स्तर पर भाजपा के नेता ही महिलाओं का सबसे ज्यादा शोषण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की महिला मोर्चा की अध्यक्षा रही अनामिका शर्मा द्वारा किया गया घिनौना कृत्य किसी भी सभ्य समाज के लिए स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों में भ्रष्टाचार, महिला और दलित, ओबीसी समाज के उत्पीड़न के सबसे ज्यादा मामले आ रहे है।
बैठक में जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग, एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मदनलाल, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर , वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह, संतोष चौहान, महेश प्रताप राणा, मनोज सैनी, महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव, तरूण व्यास,ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, अंकित चौहान, विमल शर्मा साटू, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष नितिन यादव, पार्षद हिमांशु गुप्ता, सोहित सेठी, महावीर वशिष्ठ, मुकर्रम अंसारी,सीपी सिंह,बीएस तेजियान,अजय गिरी, हिमांशु राजपूत, जिला महासचिव यूथ कांग्रेस शुभम जोशी, अंकित प्रजापति,अरूण चौहान, रितेश पाण्डेय आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory