• Tue. Sep 16th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के राष्ट्रीय चिंतन शिविर का दूसरा दिनकिसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने के साथ मजबूत आंदोलन खड़ा करेगा संगठन-धर्मेन्द्र चौधरी

Bystaruknews

Jun 20, 2025

भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के राष्ट्रीय चिंतन शिविर का दूसरा दिन


किसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने के साथ मजबूत आंदोलन खड़ा करेगा संगठन-धर्मेन्द्र चौधरी
हरिद्वार, 20 जून। भूपतवाला स्थित कबीर आश्रम में आयोजित भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर के दूसरे दिन किसान हितों की रक्षा, संगठन को सशक्त बनाने और देशभर में किसान पंचायतों के प्रभावी संचालन को लेकर विचार विमर्श किया गया। शिविर में संगठनात्मक मजबूती, कृषि नीति, प्राकृतिक खेती, न्यूनतम समर्थन मूल्य और ग्रामीण विकास जैसे विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।
शिविर में आए किसानों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी ने कहा कि संगठन देशभर में किसान पंचायतों के माध्यम से किसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाएगा और मजबूत जनआंदोलन खड़ा करेगा। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष नरेश बंसल ने शिविर को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की प्रशंसा की और कहा कि भाजपा हमेशा किसानों की पार्टी रही है। विशिष्ट अतिथि दर्जा राज्य मंत्री डा. सुर्वेन्द मोघा, देशराज कर्णवाल, भारतीय चिकित्सा संघ के राष्ट्रीय सचिव डा.मन्नू सिंह तोमर ने भी किसानों को संबोधित किया। इस दौरान वरिष्ठ किसान नेता प्रवीन चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख रामकिशन, मोनिका गोयल, राष्ट्रीय प्रवक्ता डा.रणधीर सिंह, गांव किसान उन्नयन मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष केपी सिंह ठेनुआ प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने मुख्यमंत्री को दी जन्म दिवस की शुभकामनाएं
दुबई प्रवास पर पूज्य गुरुदेव का दिव्य प्रवचन कार्यक्रम भक्तों के लिए एक अलौकिक और अविस्मरणीय अवसर सिद्ध हुआ। हज़ारों श्रद्धालु भक्तगण बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ गुरुजी के पावन सान्निध्य में एकत्रित हुए और उनकी वाणी एवं आशीर्वचन का लाभ प्राप्त किया।
पुण्य तिथी पर संत समाज ने दी ब्रह्मलीन श्रीमहंत रघुवीर सिंह व श्रीमहंत गुरूबचन सिंह को श्रद्धांजलिविद्वान संत थे ब्रह्मलीन श्रीमहंत रघुवीर सिंह व श्रीमहंत गुरूबचन सिंह- श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory