• Sun. Feb 1st, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत

Bystaruknews

Jun 18, 2025

“स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत “
माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशन में एवं माननीय जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में सुश्री शचि शर्मा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के आदेशानुसार दिनांक 22/06/2025 को सिमकनी मैदान अल्मोड़ा व आस पास के क्षेत्र में “वृहद स्वच्छता एवं जागरुकता अभियान” चलाया जाएगा।वृहद स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान के अन्तर्गत स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु व वृहद स्वच्छता अभियान में दिनांक 22/06/2025 को प्रातः 6:45 बजे श्रम दान कर प्रतिभाग करने के लिए जानता को प्रेरित करने हेतु दिनांक 19/06/2025 को चौघान पाटा से मैराथन का आयोजन किया जाएगा जिसमें हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम के बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा एवं दिनांक 20/06/2025 को रघुनाथ सिटी मॉल से बाइक रैली निकाली जायेगी जिसमें परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, अधिकार मित्र आदि द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। दिनांक 22/06/2025 को सिमकनी मैदान में वृहद स्वच्छता अभियान में न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण, अधिवक्तागण,अधिकार मित्र, जिला प्रशासन, पुलिस विभाग आदि द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।जनपद की सम्मानित जनता से अपील की जाती है कि दिनांक 22/06/2025 को श्रम दान कर स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग करने हेतु प्रातः 6:45 बजे सिमकनी मैदान में अधिक से अधिक संख्या में एकत्रित हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory