• Tue. Sep 16th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

महंत शुभम गिरी ने की 113 वर्ष पुराने पुल का पुनर्निर्माण कराने की मांग

Bystaruknews

Jun 10, 2025

महंत शुभम गिरी ने की 113 वर्ष पुराने पुल का पुनर्निर्माण कराने की मांग
हरिद्वार, 10 जून। सपा नेता महंत शुभम गिरी ने ब्रिटिश शासन के दौरान 1913 में भागीरथी बिंदु पर निर्मित पुल का पुनर्निर्माण कराने की मांग की है। महंत शुभम गिरी ने कहा कि 113 वर्ष पुराना पुल उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधीन आता है। वर्तमान में पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। महंत शुभम गिरी ने बताया कि उत्तरी गंग नहर के निर्माण के दौरान पुल का निर्माण किया गया था। निर्माण सामग्री पहुंचाने के लिए एक छोटी रेल पटरी का निर्माण भी किया गया था। पुल का पुनर्निमाण होने से कांवड़ मेले व अन्य स्नान पर्वो पर इसका उपयोग किया जा सकता है। महंत शुभम गिरी ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने यूपी सिंचाई के अधिकारियों को भी अवगत कराया है। लेकिन विभाग की और से अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। यदि जल्द पुल का पुननिर्माण नहीं किया गया तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। पुल की हालत खस्ता हो रही है। इस पुल का नगर वासियों द्वारा पैदल आने जाने के लिए भी प्रयोग किया जाता रहा है। हाईवे पर काफी भीड रहती है। लोगो की सुविधा को ध्यान में रखतें हुए पुल को ठीक किया जाना जनहित में होगा विभाग इस ओर ध्यान दे।

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने मुख्यमंत्री को दी जन्म दिवस की शुभकामनाएं
दुबई प्रवास पर पूज्य गुरुदेव का दिव्य प्रवचन कार्यक्रम भक्तों के लिए एक अलौकिक और अविस्मरणीय अवसर सिद्ध हुआ। हज़ारों श्रद्धालु भक्तगण बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ गुरुजी के पावन सान्निध्य में एकत्रित हुए और उनकी वाणी एवं आशीर्वचन का लाभ प्राप्त किया।
पुण्य तिथी पर संत समाज ने दी ब्रह्मलीन श्रीमहंत रघुवीर सिंह व श्रीमहंत गुरूबचन सिंह को श्रद्धांजलिविद्वान संत थे ब्रह्मलीन श्रीमहंत रघुवीर सिंह व श्रीमहंत गुरूबचन सिंह- श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory