• Mon. Oct 19th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने किया बीकानेर मिष्ठान भंडार की भूपत वाला शाखा का उद्घाटन

Bystaruknews

May 23, 2025

आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने किया बीकानेर मिष्ठान भंडार की भूपत वाला शाखा का उद्घाटन
हरिद्वार।
जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने बीकानेर मिष्ठान भंडार की भूपत वाला शाखा का आज रीवन काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर जय राम आश्रम के मुख्य अधिष्ठाता ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी सांसद सतपाल ब्रह्मचारी पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक मदन कौशिक, महापौर प्रतिनिधि, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अरुण भारती,विशाल गर्ग,पूर्व पार्षद संजय शर्मा, समाजसेवी राजेंद्र शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि बीकानेर मिष्ठान भंडार की अपनी एक पहचान है और इन्होंने अपने व्यवहार के कारण समाज में अपना विशिष्ट स्थान बनाया है।
इस अवसर पर बीकानेर मिष्ठान भंडार के मुखिया जोग सिंह, तेज सिंह, हरि सिंह, कन्हैया सिंह, महेंद्र सिंह, मांगू सिंह आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।
बीकानेर मिष्ठान भंडार के प्रमुख तेज सिंह ने बताया कि हरिद्वार पंचपुरी में हमारे संस्थान की यह पांचवी शाखा है। बीकानेर मिष्ठान भंडार ने रानीपुर मोड़, चंद्राचार्य चौक, जगजीतपुर कनखल, शिवालिक नगर में अपनी शाखाएं पहले ही खोल दी थी। इस तरह अब बीकानेर मिष्ठान भंडार की पूरे हरिद्वार में विभिन्न क्षेत्रों में शाखाएं स्थापित हो चुकी है। तेज सिंह ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य क्वालिटी कंट्रोल है और ग्राहकों को उच्च क्वालिटी की मिठाई तथा खाद्य उपलब्ध कराना है।

चाणक्य शाखा, हरिद्वार क्षेत्र का भव्य पथ संचलन संपन्न
उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने इंडियन रेडक्रास की महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की’’उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर(डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की
झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता: स्वामी यतीश्वरानंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory