• Mon. Oct 19th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बड़ी सौगात, सुकरासा नदी पर पुल के लिए बजट की स्वीकृति पर स्वामी यतीश्वरानंद के साथ जनता ने जताया आभार, 543.85 लाख का बजट स्वीकृत

Bystaruknews

May 23, 2025

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बड़ी सौगात, सुकरासा नदी पर पुल के लिए बजट की स्वीकृति पर स्वामी यतीश्वरानंद के साथ जनता ने जताया आभार, 543.85 लाख का बजट स्वीकृत
— पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के प्रस्ताव पर पुल निर्माण के लिए संयुक्त सचिव राजेंद्र सिंह पतियाल ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को जारी किए निर्देश
जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के प्रस्ताव पर सुकरासा नदी पर पुल के कार्य के लिए बजट की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति देकर क्षेत्रीय जनता को बड़ी सौगात दी है। स्वामी यतीश्वरानंद के साथ स्थानीय जनता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हर समस्या का समाधान करने के साथ मूलभूत सुविधाओं पर पूरी तरह से जोर दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुल की स्वीकृति पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जल्द ही धन्यवाद एवं आभार स्वागत किया जाएगा।
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने स्थानीय निवासियों की मांग और समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सुकरासा नदी पर पुल बनवाने के लिए प्रस्ताव दिया था। उनके प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर पीडब्यूडी ने डीपीआर तैयार कर शासन को प्रस्तुत की। जिस पर संयुक्त सचिव राजेंद्र सिंह पतियाल ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार के विधानसभा क्षेत्र हरिद्वार ग्रामीण में पथरी से बहादराबाद मार्ग पर सुकरासा गांव के निकट पथरी रोह नदी पर 36.00 मीटर स्पान के प्री—स्ट्रेस आरसीसी सेतु का नव निर्माण कार्य 543.85 लाख के बजट की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है।
सुकरासा नदी पर पुल के बनने से 11 गांवों की करीब 38,610 आबादी को फायदा होगा। शासन की ओर से पीडब्ल्यू विभाग को धनराशि स्वीकृत करने की प्रक्रिया सुचारू है। पुल निर्माण के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी होने पर स्थानीय निवासियों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि भाजपा की केद्र और राज्य सरकार जनहित में कार्य कर रही है।
इन गांवों के निवासियों को होगा फायदा
बहादराबाद, रोहालकी, रोहालकी किशनपुर उर्फ इक्कड़, कलंजरा जदीद, झबीरन, झबरेड़ी कलां, अलीपुर इब्राहिमपुर, आदर्श टिहरीनगर, ऐथल बुजुर्ग, पथरी फोरेस्ट रेंज, मलकपुर आदि गांवों के आवागमन में आसानी होगी।

चाणक्य शाखा, हरिद्वार क्षेत्र का भव्य पथ संचलन संपन्न
उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने इंडियन रेडक्रास की महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की’’उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर(डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की
झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता: स्वामी यतीश्वरानंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory