• Tue. Oct 20th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

जयंती पर संत समाज ने किया जद्गगुरू गरीबदास महाराज को नमनसेनाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होने का संकल्प भी लिया

Bystaruknews

May 9, 2025

जयंती पर संत समाज ने किया जद्गगुरू गरीबदास महाराज को नमनसेनाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होने का संकल्प भी लिया
संत समाज के संकल्प से पूरे देश को मिलेगी प्रेरणा-सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत


हरिद्वार, 9 अप्रैल। जगद्गुरू गरीबदास महाराज की 308वीं जन्म जयंती के अवसर पर सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूषों के साथ सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक मदन कौशिक ने उन्हें नमन किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाक में मौजूद आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई के बाद सीमाओं पर पाकिस्तान की गोलीबारी में सेना के जवानों व नागरिकों के शहीद होने के चलते जगद्गुरू गरीबदास महाराज की जयंती पर रेलवे रोड़ स्थित श्री गरीबदासी धर्मशाला सेवाश्रम से निकाली जाने वाली शोभायात्रा को स्थगित कर दिया गया। शोभायात्रा के स्थान पर आश्रम में संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संत समाज ने देश के सशस्त्र बलों के साथ कंधे कंधा मिलाकर खड़ा होने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जगद्गुरू गरीबदास महाराज दिव्य महापुरूष थे। उनकी शिक्षाएं सदैव प्रासंगिक रहेंगी। उन्होंने कहा कि संत समाज ने हमेशा से ही देश की एकता अखंडता कायम रखने में अग्रणी भूमिका निभायी है। संत समाज ने जिस प्रकार देश की सेनाओं के साथ खड़ा रहने का संकल्प लिया है। इससे पूरे देश को प्रेरणा मिलेगी। विधायक मदन कौशिक ने कहा कि संत समाज ने हमेशा ही देश दुनिया को राह दिखायी है। जगद्गुरू गरीबदास महाराज की जयंती की अवसर पर संत समाज की देश के सशस्त्र बलों के साथ व्यक्त की गयी प्रतिबद्धता से सेनाओं का बल मिलेगा।
गरीबदासी धर्मशाला सेवाश्रम के महंत स्वामी रविदेव शास्त्री व स्वामी हरिहरानंद महाराज ने कहा कि जगदगुरू गरीबदास महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जाने वाली शोभायात्रा को स्थगित कर समस्त संत समाज ने सेना के जवानों को शौर्य, धैर्य और बल प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश सेना के साथ खड़ा है। संत समाज भी देश की सेनाओं के साथ प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए हर प्रकार के सहयोग के लिए तत्पर है।
इस अवसर पर स्वामी परमात्म देव, महंत विष्णु दास, महंत रघुवीर दास, स्वामी रविदेव शास्त्री, महंत सूरदास, महामंडलेश्वर स्वामी भगवत स्वरूप, स्वामी कृष्णानंद, महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद, स्वामी निर्मलदास, स्वामी हरिहरानंद, स्वामी कपिल मुनि, स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि, स्वामी शिवम महंत, स्वामी अनंतानंद, स्वामी चिदविलासानंद, स्वामी दिनेश दास, महंत प्रेमदास, डा.संजय वर्मा, मेयर प्रतिनिधि सुभाषचंद्र, भोला शर्मा, डा.विशाल गर्ग, श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक सहित अनेक संत महंत व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

चाणक्य शाखा, हरिद्वार क्षेत्र का भव्य पथ संचलन संपन्न
उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने इंडियन रेडक्रास की महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की’’उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर(डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की
झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता: स्वामी यतीश्वरानंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory