• Tue. Oct 20th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

धार्मिक अनुष्ठान से बढ़ेगा देश की सेनाओं का मनोबल-साध्वी शरण ज्योति

Bystaruknews

May 9, 2025

धार्मिक अनुष्ठान से बढ़ेगा देश की सेनाओं का मनोबल-साध्वी शरण ज्योति
हरिद्वार, 9 अप्रैल। जय मां मिशन की अध्यक्ष साध्वी शरण ज्योति मां ने देश की खुशहाली के लिए 40 दिवसीय विशेष अनुष्ठान शुरू किया है। साध्वी शरण ज्योति मां ने कहा कि पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या के बाद भारतीय सेनाओं द्वारा पाकिस्तानी स्थित आतंकवादी अड्डों पर कार्रवाई के बाद पाकिस्तान द्वारा सीमाओं पर तनाव उत्पन्न किया जा रहा है। जिसका भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा मूंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान से भारतीय सेनाओं का मनोबल बढ़ेगा। देश खुशहाल होगा। साध्वी जीवन ज्योति मां ने कहा कि ब्रह्मलीन चक्रवर्ती महामंडलेश्वर उषा माता महाराज एवं उनके परम शिष्य ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी महादेव महाराज द्वारा देश भर में स्थित जय मां मिशन की सभी शाखाओं में 40 दिवसीय अनुष्ठान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संत समाज ने हमेशा ही राष्ट्र की एकता अखंडता को बनाए रखने में योगदान दिया है। पूरा संत समाज भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। इस दौरान साध्वी पूजा ज्योति मां, स्वामी रविदेव शास्त्री, पंडित महेश भट्ट, जगदीश चावला, पंडित गणेश, स्वामी दिनेश दास, स्वामी गोपाल, स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि आदि संत जन मौजूद रहे।

चाणक्य शाखा, हरिद्वार क्षेत्र का भव्य पथ संचलन संपन्न
उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने इंडियन रेडक्रास की महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की’’उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर(डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की
झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता: स्वामी यतीश्वरानंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory