मां दुर्गा की शक्ति संसार में अपरंपार है-ब्रह्मलीन पायलट बाबा की शिष्या महामंडलेश्वर साध्वी चेतना माता एवं महामंडलेश्वर साध्वी श्रद्धा माता

पायलट बाबा की शिष्या महामंडलेश्वर साध्वी चेतना माता एवं महामंडलेश्वर साध्वी श्रद्धा माता ने 151 कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।


शिष्या महामंडलेश्वर साध्वी चेतना माता एवं महामंडलेश्वर साध्वी श्रद्धा माता ने 151 कन्याओं का पूजनकिया

चैत्र नवरात्र की नवमी
पर ब्रह्मलीन पायलट बाबा की शिष्या महामंडलेश्वर साध्वी चेतना माता एवं महामंडलेश्वर साध्वी श्रद्धा माता ने 151 कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
जगजीतपुर स्थित पायलट बाबा आश्रम में कन्या पूजन के दौरान साध्वी चेतना माता एवं साध्वी श्रद्धा माता ने कहा कि मां शेरावाली की शक्ति संसार में अपरंपार है।
जिस भक्त पर मां की कृपा हो जाती है।
उसका जीवन भवसागर से पार हो जाता है। उन्होंने कहा कि नवरात्रों में सभी को शक्ति की प्रतीक मां दुर्गा की आराधना और साधना अवश्य करनी चाहिए।
साधना की पूर्णाहूति पर देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन करना चाहिए। कन्या पूजन करने से देवी दुर्गा अत्यन्त प्रसन्न होती हैं और भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करती हैं। जिससे जीवन की सभी कठिनाईयां दूर हो जाती हैं।
सुख, समृद्धि और आरोग्य की प्राप्ति होती है। पायलट बाबा आश्रम के प्रबंधक दुष्यंत चौहान ने बताया कि विश्व कल्याण के लिए साध्वी चेतना माता एवं साध्वी श्रद्वा माता की नवरात्र साधना और अनुष्ठान आज संपन्न हो गया। इस अवसर पर अनिल कुमार, जय कुमार सहित देश विदेश से आए ब्रह्मलीन पायलट बाबा के कई भक्तजन मौजूद रहे।