• Tue. Aug 18th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

मेडिकल स्टोर पर महिला को दी गई एक्सपायर दवाई,महिला ने ड्रग इंस्पेक्टर से क़री शिकायत पर इंस्पेक्टर अनीता भारती नेकी करवाई

Bystaruknews

Feb 17, 2025

मेडिकल स्टोर पर महिला को दी गई एक्सपायर दवाई,महिला ने ड्रग इंस्पेक्टर से क़री शिकायत पर इंस्पेक्टर अनीता भारती नेकी करवाई

– रूड़की की कोतवाली गंगनहर के पास स्थित मेडिकल स्टोर पर एक महिला को संचालक ने एक्सपायर दवाई दे दी जिसे महिला ने अपने बुखार से पीड़ित ग्यारह साल के बच्चे को खिलाया। महिला को जब पता चला कि दवाई एक्सपायर हो गई है जिसके बाद महिला ने पूरे मामले की ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती से शिकायत की।

वहीं मौके पर पहुँची ड्रग इंस्पेक्टर ने जाँच के बाद मेडिकल स्टोर को बंद करवा दिया है।
आपको बता दें कि गंगनहर पुल सत्यनारायण मंदिर के पास अपना मेडिकल स्टोर से एक महिला ने अपने ग्यारह साल के बच्चे के लिए बुखार की दवा लेकर खिलाई गयी लेकिन बच्चे का बुखार नही उतरा जिसके बाद महिला ने देखा तो दवा की डेट एक्सपायर हो चुकी थी। महिला ने मेडिकल स्टोर की शिकायत ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती से क़री और पूरे प्रकरण से अवगत कराया जिसके बाद आज ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर को भारी मात्रा में एक्सपायर दवाईयां सही दवाइयों के साथ मिली जिसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर स्वामी को कड़ी फटकार लगाई और फिलहाल मेडिकल स्टोर को बंद करवा दिया गया। साथ ही ड्रग इंस्पेक्टर ने शिकायतकर्ता महिला को भी मौके पर बुलवाया। ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि महिला की शिकायत पर वह रूड़की में मेडिकल स्टोर पर पहुँची थी जहां उन्होंने पाया कि मेडिकल स्टोर संचालक के द्वारा एक्सपायर दवाईयां अलग से न रखकर सही दवाइयों के साथ रखी मिली हैं। उन्होंने कहा कि माननीय न्यायालय का भी सख्त निर्देश है कि अगर कोई मेडिकल स्टोर संचालक एक्सपायर दवा उपभोक्ता को देता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाए इसलिए मेडिकल स्टोर का स्टॉक सील कर फिलहाल बंद कराया जा रहा है साथ ही अग्रिम कार्रवाई भी की जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट भी मौजूद नही मिला है। बड़ा सवाल यह है कि मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा एक्सपायर दवाईयां मरीज को देकर आमजन की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है इस तरह के मेडिकल स्टोर संचालकों पर किस तरह की कार्रवाई की जाती है यह देखने वाली बात होगी।

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद ने किया डीएम, एसएसपी, पुलिस कर्मियों और उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग व सफाई कर्मचारियों को सम्मानित
जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया
महाशिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, 4 करोड़ 80 लाख के करीब शिवभक्तों ने किया गंगाजल का संकल्पमहाशिवरात्रि के साथ ही हरिद्वार में कांवड़ यात्रा 2026 का भी लगभग सकुशल समापन हो गया।  अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंतमहंत रवींद्र पुरी  ने डीएम एस एस पी का  मेला संपन्न होने पर किया सम्मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory