• Fri. Apr 24th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

राष्ट्रीय स्तर की बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन उत्तराखंड में होना देवभूमि के लिए गर्व का विषय: सुबोध उनियाल

Bystaruknews

Oct 17, 2024

राष्ट्रीय स्तर की बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन उत्तराखंड में होना देवभूमि के लिए गर्व का विषय: सुबोध उनियाल


द्वितीय मां गंगा ऑल इंडिया बास्केटबॉल इंटरनेशनल टूर्नामेंट का शुभारंभ उत्तराखंड सरकार के वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने किया उद्घाटन क्षेत्र की अध्यक्षता विधायक मदन कौशिक ने की और रानीपुर विधायक श्री आदेश चौहान और ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के आए हुए खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने कहा यह उत्तराखंड का सौभाग्य है कि इस स्तर के खिलाड़ी हरिद्वार में आकर बास्केटबॉल का टूर्नामेंट खेल रहे हैं इससे जहां एक ओर हरिद्वार और उत्तराखंड का नाम पूरे देश और दुनिया में रोशन हो रहा है वहीं उत्तराखंड के खिलाड़ियों को भी इस प्रतियोगिता से कुछ न कुछ जरूर सीखने को मिलेगा
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव मदद प्रदान की जाएगी
अध्यक्षता करते हुए विधायक मदन कौशिक ने कहा की ओलंपिक खेलों का आयोजन उत्तराखंड में होना हमारे राज्य के लिए भी गौरव की बात है देश के शासकीय प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी और युवा मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में ऐतिहासिक ओलंपिक खेल उत्तराखंड में होंगे ऐसा मुझे विश्वास है
रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा की खेलो इंडिया के माध्यम से आज हरिद्वार के छात्र लगातार आगे बढ़ रहे हैं और हरिद्वार का नाम उत्तराखंड और देश में रोशन कर रहे हैं
ज्वालापुर के विधायक रवि बहादुर ने कहा कि मैं हरिद्वार के खिलाड़ियों से आग्रह करते हैं कि वह अधिक से अधिक संख्या में प्रेम नगर आश्रम में आकर के इन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से जरूर प्रेरणा ले और जीवन में आगे बढ़े
हरिद्वार बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैय्यर ने बताया इस टूर्नामेंट में कुल 10 टीम में प्रतिभाग कर रही है जिसमें इंडियन एयर फोर्स आर्मी रेड बैंक ऑफ़ बड़ोदा नॉर्दर्न रेलवे ईस्टर्न रेलवे कोलकाता नॉर्थ ईस्ट रेलवे जबलपुर दिल्ली उत्तराखंड सीआईएसएफ और चंडीगढ़ की टीम प्रमुख है यह प्रतियोगिता कल 4 दिन चलेगी आगामी 20 अक्टूबर को इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला जाएगा जिसमें विजेता टीम को ₹100000 और उपविजेता टीम को 51000 नगद पुरस्कार के रूप में वितरित किए जाएंगे
बास्केटबॉल एसोसिएशन के जिला सचिव संजय चौहान ने बताया कि प्रतिदिन दोनों पहर में चार-चार मैच खेले जाएंगे और यह पूरा टूर्नामेंट इंडियन लाइव स्पोर्ट्स हब चैनल यूट्यूब चैनल पर भी लाइव चलेगा
आज के उद्घाटन समारोह में गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ समाजसेवी सतीश त्यागी उत्तराखंड बास्केटबॉल एसोसिएट के अध्यक्ष संजय चतुर्वेदी सचिव मनदीप ग्रेवाल उपाध्यक्ष विकास तिवारी मयंक शर्मा अनु कक्कड़ रवि बजाज प्रकाश केसवानी बलराम कपूर मयंक गुप्ता शीतल पुंडीर डॉ अजय मलिक आलोक चौधरी सुखबीर सिंह अविनाश झा गौरव धामा शिवम आहूजा अंकुर राणा पराग गुप्ता अरविंद अग्रवाल अंकुश रोहिला गौरी शंकर अग्रवाल अभिषेक त्यागी शैलेश मोदी अनिरुद्ध भाटी राजेश शर्मा तरुण नैय्यर हीरा सिंह बिष्ट

स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वरसंत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेकअखाड़े की उन्नति और धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन में यांेगदान देंगे महामंडलेश्वर स्वामी कपिलानंद सरस्वती-शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रमसंत परंपरांओं को आगे बढ़ाएंगे महामंडलेश्वर स्वामी कपिलानंद सरस्वती-स्वामी कैलाशानंद गिरीअखाड़े का गौरव बढ़ाएंगे
विधि विधान के साथ गंगा में विसर्जित की गयी साध्वी तरूण ज्योति मां की अस्थियांत्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति थी तरूण ज्योति मां-साध्वी शरण ज्योति
मुख्यमंत्री धामी तराशे हुए हीरा, प्रदेश का कर रहे समुचित विकास: भरत चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory