• Fri. Apr 24th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

जनपद हरिद्वार की जिला जेल में निकली राम बारात जमकर नाचे कैदी देखिए इस वीडियो में

Bystaruknews

Oct 7, 2024

जनपद हरिद्वार की जिला जेल में निकली राम बारात जमकर नाचे कैदी

 तीर्थ नगरी हरिद्वार में नवरात्रों के दिनों में सभी जगहों पर रामलीलाओं की धूम है। हरिद्वार की जिला कारागार में भी अलग तरह की अनूठी रामलीला चल रही है। यहां के कैदी ही रामलीला के सभी पात्रों को निभा रहे हैं। जिला कारागार हरिद्वार में चल रही रामलीला के दौरान आज खास नजारा देखने को मिला। रामलीला में निकाली गई राम बारात में कैदी जमकर थिरके नजर आए जेल परिसर में निकली राम बारात में बैंड की धुन बजी तो कैदियो ने खूब डांस किया। राम की बारात में डांस करने के लिए कैदी कूद पड़े और ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर थिरके।

बता दें कि इन दिनों जिला कारागार हरिद्वार में रामलीला का आयोजन किया गया है. जिसमें जिला कारागार में बंद कैदी मंचन कर रहे हैं. वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य और 40 वीं पीएससी के उपसेनानायक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि जिला कारागार में दशहरे के दिन तक रामलीला चलेगी. जिसके लिए एक महीने से जेल में बंद कैदी तैयारी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में आज राम बारात निकाली गई है इस दौरान सभी राम बारात की मस्ती में इस तरह लीन हो गए  उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से जेल में सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और जेल में बंद कैदियों का भी मनोरंजन होता है उन्होंने बताया कि जेल परिसर में पूरी राम बारात को घुमाया गया है और उसके बाद आज राम विवाह भी संपन्न हो गया है।

 जेल में अलग-अलग गुनाहों की सजा काट रहे अपराधियों के बीच रामलीला को दर्शाना उनके हृदय परिवर्तन में सहायक होगा और वे भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेंगे 

स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वरसंत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेकअखाड़े की उन्नति और धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन में यांेगदान देंगे महामंडलेश्वर स्वामी कपिलानंद सरस्वती-शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रमसंत परंपरांओं को आगे बढ़ाएंगे महामंडलेश्वर स्वामी कपिलानंद सरस्वती-स्वामी कैलाशानंद गिरीअखाड़े का गौरव बढ़ाएंगे
विधि विधान के साथ गंगा में विसर्जित की गयी साध्वी तरूण ज्योति मां की अस्थियांत्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति थी तरूण ज्योति मां-साध्वी शरण ज्योति
मुख्यमंत्री धामी तराशे हुए हीरा, प्रदेश का कर रहे समुचित विकास: भरत चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory