• Fri. May 1st, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

शक्ति स्वरूपा मां चण्डी देवी के दरबार में आने वाले भक्तों की होती हैं सभी मनोकामनाएं पूरी -महंत रोहित गिरी

Bystaruknews

Oct 6, 2024

शक्ति स्वरूपा मां चण्डी देवी के दरबार में आने वाले भक्तों की होती हैं सभी मनोकामनाएं पूरी -महंत रोहित गिरी


हरिद्वार, 6 अक्तूबर। मां चण्डी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी महाराज ने कहा कि शक्ति स्वरूपा मां भगवती के दरबार में जो भक्त सच्ची श्रद्धा लेकर आते हैं। मां चण्डी देवी उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। चौथे नवरात्र पर मंदिर में दर्शन पूजन करने आए भक्तों को आशीवर्चन प्रदान करते हुए महंत रोहित गिरी ने कहा कि चौथे नवरात्र पर जगत जननी मां भगवती के कुष्मांडा स्वरूप की पूजा आराधना की जाती है। देवी कुष्मांडा ब्रह्मांड की सृजनकर्ता और पोषक शक्ति हैं। उनकी ऊष्मा, ऊर्जा और प्रकाश से अनगिनत ब्रह्मांडों का सृजन और पालन होता है। मां कुष्मांडा इस संसार की आधारभूत शक्ति हैं और उनके तेज से समस्त दिशाएं प्रकाशित होती हैं। मां कुष्मांडा की कृपा से साधक के समस्त रोग और शोक समाप्त हो जाते हैं और उसे आयु, विद्या, यश, बल और उत्तम स्वास्थ्य प्राप्त होता है। महंत रोहित गिरी महाराज ने कहा कि नवरात्र आदि शक्ति मां भगवती की कृपा प्राप्त करने का सबसे उत्तम अवसर है। नवरात्रों में प्रतिदिन मां भगवती की पूजा आराधना करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को नवरात्रों में मां भगवती का ध्यान और उनकी आराधना अवश्य करनी चाहिए। इस अवसर पर सुनील मोगली, आचार्य पंकज रतूड़ी, विशाल कश्यप, ओमप्रकाश शास्त्री, सुनील कश्यप आदि मौजूद रहे।

यज्ञ के प्रभाव से दूर होती है नकारात्मकता-स्वामी माधवाचार्ययज्ञ के प्रभाव से विश्व शांति और मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा-स्वामी अयोध्याचार्य
महिलाओं को आरक्षण देने की पक्षधर है कांग्रेस-हरनीत कौर बरार
हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोहआर्थिक उदारीकरण बनाम बाजारीकरण के दौर में मीडिया की भूमिका पर गहन चर्चासंघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की यात्रा-डा.रमेश पोखरियाल निशंकजनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं पत्रकार-आचार्य बालकृष्णडिजिटल मीडिया के आने से बदला पत्रकारिता का परिदृश्य-प्रियंका शर्मापत्रकारों को बदलते समय के साथ खुद को ढालना होगा-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory