• Sat. Apr 19th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा खड़खड़ी चौक पर राहुल गांधी के खिलाफ केंद्र सरकार के इशारे पर भाजपा नेताओं द्वारा अनर्गल बयानबाजी के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया

Bystaruknews

Sep 18, 2024

आज जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा खड़खड़ी चौक पर राहुल गांधी के खिलाफ केंद्र सरकार के इशारे पर भाजपा नेताओं द्वारा अनर्गल बयानबाजी के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि भाजपा के पूर्व विधायक तरविंदर मारवा और केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू द्वारा लगातार अनर्गल बयानबाजी से साफ है कि भाजपा हिंसा में विश्वास करती है और हम कांग्रेस जन गांधीवादी रास्ते से इसका जवाब देंगे,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश महासचिव यूथ कांग्रेस वरुण बालियान और वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा ने कहा कि राहुल गांधी की लगातार बढ़ती बेरोजगारों की समस्या को लेकर मुखर हैं जिससे भाजपा बौखला गई है और लगातार अपने नेताओं से गलत बयानबाजी करवा रही है,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा और महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी ने कहा कि राहुल गांधी महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में भाजपा सरकार को आईना दिखा रहे हैं जिसके कारण भाजपा नेता उनके विरूद्ध हिंसा फैलाने की बात कर रहे हैं जिसको कांग्रेस जन कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यूथ कांग्रेस अध्यक्ष तुषार कपिल और यूथ कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष नितिन तेश्वर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू और इनके नेताओं द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी से भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है,
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष विमल शर्मा साटू और कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष नितिन यादव ने कहा कि राहुल गांधी लगातार देश के दलित, शोषित, कमजोर वर्गों की आवाज बुलंद करने का काम कर रहे हैं जिसके कारण भाजपा उनके विरूद्ध षड्यंत्र रच रही है,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए निवर्तमान पार्षद इसरार सलमानी और शहाबुद्दीन अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार आने वाले विधानसभा चुनावों में हार की सुगबुगाहट से राहुल गांधी के खिलाफ हिंसा भड़काने का काम कर रही है जिसको देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी,
विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष ज्वालापुर अंकित चौहान,महानगर महासचिव तरूण व्यास,रिषभ वशिष्ठ, यूथ कांग्रेस महासचिव शुभम जोशी,अजय गिरी, विकास गुप्ता, नलिनी दीक्षित,कोमल कौर, सुभद्रा अग्रवाल, मिथलेश गिल, श्रुति गुप्ता,फूलवती रावत,बादल गोस्वामी, निवर्तमान पार्षद रियाज अंसारी, सुहैल कुरैशी,वीरेंद्र श्रमिक,सागर साहू , सन्नी मल्होत्रा,हरीश अरोड़ा, योगेश त्यागी,गौरव गोस्वामी,अरमान वर्मा,नागेश रावत, रितेश पाण्डेय, सईदा कुरैशी,शोकत अली चीचू,पूनम राज,सुमन कुमार ,दीपक पहाड़ी आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory