• Wed. Sep 17th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा भाजपा सरकार का पुतला दहन कर देवपुरा चौक पर विरोध प्रदर्शन किया

Bystaruknews

Sep 9, 2024

आज जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा भाजपा विधायक के भाई द्वारा नेपाल बार्डर पर अवैध हथियारों की सप्लाई में पकड़े जाना,काबीना मंत्री गणेश जोशी के विरुद्ध विशेष सतर्कता न्यायाधीश द्वारा जांच के आदेश व हरिद्वार में दिनदहाड़े हुई डकैती व चैन स्नैचिंग का खुलासा न होने पर भाजपा सरकार का पुतला दहन कर देवपुरा चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया।


विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि भाजपा के विधायक के भाई का अवैध हथियारों की सप्लाई में पकड़े जाना, कबीना मंत्री गणेश जोशी की आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच के आदेश व हरिद्वार में दिनदहाड़े हुई डकैती के खुलासा न होने पर जनता में आक्रोश पनप रहा है और अगर जल्द ही डकैती का खुलासा कर शत प्रतिशत रिकवरी नहीं हुई तो कांग्रेस बड़े आंदोलन को बाध्य होगी,


पूर्व विधायक रामयश सिंह और पूर्व अध्यक्ष ओपी चौहान ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा ने न भय न भ्रष्टाचार का नारा देकर सत्ता में आई और आज उसके राज में चारों तरफ़ भय भी है और भ्रष्टाचार भी है,
पूर्व मंत्री संतोष चौहान और
युवा नेता वरुण बालियान ने कहा कि भाजपा सरकार जो जीरो टॉलरेंस का नारा देकर सत्ता में आई लेकिन आज भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है,
वरिष्ठ नेता मनोज सैनी और महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार चैन स्नैचिंग की बढ़ती घटनाओं से महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही है और पुलिस चैन स्नैचिंग की झूठी घटना खोल रही है जिससे महिलाएं आक्रोशित हैं,
यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना और पूर्व अध्यक्ष नितिन तेश्वर ने कहा कि भाजपा सरकार में नशे का अवैध कारोबार बढ़ रहा है जिसके कारण युवाओं को नशे की लत में धकेलने का काम किया जा रहा है,
पूर्व राज्य मंत्री नईम कुरैशी और निवर्तमान पार्षद सुहैल कुरैशी ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है जिसका जवाब जनता आने वाले निकाय चुनावों में भाजपा को हराकर देगी,
विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राव आफाक,महानगर कांग्रेस महासचिव तरूण व्यास,प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस शशि झा, अंजू द्विवेदी,रचना शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष विमल शर्मा साटू, अमित नौटियाल, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष नितिन यादव, निवर्तमान पार्षद कैलाश भट्ट, उदयवीर सिंह चौहान,पुनीत कुमार,रियाज अंसारी, मेहरबान खान, कैलाश प्रधान, बलराम गिरी कड़क, विकास सिंह,यूथ कांग्रेस महासचिव शुभम जोशी, सेवादल अध्यक्ष अश्विन कौशिक,मोहित गर्ग,करन सिंह राणा, मुन्ना मास्टर, शोकत अली चीचू, नाहिद कुरैशी, जावेद खान, दानिश , अहसान अंसारी,सरदार रमणीक सिंह,मण्डलम अध्यक्ष दीपक गौनियाल, अशोक गुप्ता, आकाश बिरला,राव जुल्फान। ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।।

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने मुख्यमंत्री को दी जन्म दिवस की शुभकामनाएं
दुबई प्रवास पर पूज्य गुरुदेव का दिव्य प्रवचन कार्यक्रम भक्तों के लिए एक अलौकिक और अविस्मरणीय अवसर सिद्ध हुआ। हज़ारों श्रद्धालु भक्तगण बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ गुरुजी के पावन सान्निध्य में एकत्रित हुए और उनकी वाणी एवं आशीर्वचन का लाभ प्राप्त किया।
पुण्य तिथी पर संत समाज ने दी ब्रह्मलीन श्रीमहंत रघुवीर सिंह व श्रीमहंत गुरूबचन सिंह को श्रद्धांजलिविद्वान संत थे ब्रह्मलीन श्रीमहंत रघुवीर सिंह व श्रीमहंत गुरूबचन सिंह- श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory