• Tue. Apr 28th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

पहाड़ी महासभा के चुनाव सम्पन्नतरुण अध्यक्ष, बिष्ट महासचिव व पोखरियाल उपाध्यक्ष निर्वाचित

Bystaruknews

Aug 4, 2024

पहाड़ी महासभा के चुनाव सम्पन्न
तरुण अध्यक्ष, बिष्ट महासचिव व पोखरियाल उपाध्यक्ष निर्वाचित
हरिद्वार। पहाड़ी महासभा के द्विवार्षिक चुनाव आज सम्पन्न हो गए। तरुण हिमालय स्थित कार्यालय में चुनाव अधिकारी त्रिलोक चंद्र भट्ट ने अध्यक्ष पद पर तरुण व्यास महासचिव पद पर जसवंत सिंह बिष्ट व उपाध्यक्ष पद पर डा0 मयंक पोखरियाल को निर्वाचित घोषित किया। इससे पूर्व चुनाव अधिकारी श्री भट्ट ने बताया कि अध्यक्ष पद पर तरुण व्यास व राकेश नोडियाल, महासचिव पद पर राकेश ममगाई व जसवंत सिंह बिष्ट तथा उपाध्यक्ष पद पर मयंक पोखरियाल ने नामांकन किया था। चुनाव संचालन समिति ने जब नामांकन पत्रों की जांच की तो अध्यक्ष पद पर राकेश नोडियाल व महासचिव पद पर राकेश ममगई का नामांकन अपूर्ण पाया गया जिसके बाद दोनों नामांकन खारिज कर दिए गए। डा0 मयंक पोखरियाल उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री उक्रांद नेता दिवाकर भट्ट से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष तरुण व्यास ने महासभा के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पहाड़ी महासभा को एक संगठन के रूप में और अधिक मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। सभी वरिष्ठ साथियो का मार्गदर्शन लेकर पहाड़ी संस्कृति का प्रचार प्रसार व्यापक रूप से किया जाएगा। महासभा का विस्तार उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा। नवनिर्वाचित महासचिव जसवंत सिंह ने कहा कि वह अपने समाज के लिए पूरी निष्ठा से अध्यक्ष जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे। उन्होंने पहाड़ी महासभा के पूर्व पदाधिकारियो व सदस्यो का आभार व्यक्त किया।
नव निर्वाचित पदाधिकारियो को बधाई देने वालो में अघ्यक्ष सुभाष पुरोहित, महासचिव इन्दर रावत, कोष सचिव भगवती प्रसाद पंत, सहायक चुनाव अधिकारी कमल मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष डा0 अजय नेगी, श्याम सुन्दर, प्रेम प्रकाश नौटियाल, पूर्व महासचिव भुवनेश पाठक, श्रीमति सरिता पुरोहित, मीरा रतूड़ी, पुष्पा चौहान, संजय नैथानी, टी0एस0 रावत, दीपक नौटियाल, पूर्व अध्यक्ष दिनेश चन्द्र जोशी, रमेश, संतोश चन्द रतूड़ी, मनोज सिंह रावत, एस0पी0 चमोली, विजेन्द्र कण्डारी, विवेक उनियाल, विजय ग्वाड़ी, धीरज बिष्ट, डी.पी. थपलियाल, रितेश नौडियाल, मोहन सिंह बुटोला, सतीश रावत, संतोष चमोला, डा. राकेश चर्तुेवेदी, महेन्द्र डबराल, अतोत सिंह गुसांई, अर्जुन सिंह गुंसाई, चन्दन सिंह रावत, विरेन्द्र सिंह तोपाल, सौरभ कण्डवाल, तरुण जोशी, भगवत सिंह, राजीव पंत, प्रकाश चन्द्र भट्ट, राजेन्द्र सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में महासभा के सदस्य शामिल रहे।

हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोहआर्थिक उदारीकरण बनाम बाजारीकरण के दौर में मीडिया की भूमिका पर गहन चर्चासंघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की यात्रा-डा.रमेश पोखरियाल निशंकजनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं पत्रकार-आचार्य बालकृष्णडिजिटल मीडिया के आने से बदला पत्रकारिता का परिदृश्य-प्रियंका शर्मापत्रकारों को बदलते समय के साथ खुद को ढालना होगा-
नेक राहवीर’’ योजना के अंतर्गत इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी को नेक राहवीर के रूप में जिलाधिकारी हरिद्वार ने 5000/(पांच हजार रूपये) का चैक देकर किया सम्मानितपरिवहन विभाग की ‘‘नेक राह वीर’’ योजना
जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के मायापुर ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी की नियुक्ति के अवसर पर बाईक रैली दूधाधारी चौक से निकालकर हरकी पैड़ी पर भारी संख्या में पहुंच कर गंगा पूजन कर मां गंगा का आशीर्वाद लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory