• Tue. Apr 28th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

शिव आराधना से पवित्र हो जाता है अंर्तमन-स्वामी कैलाशानंद गिरी

Bystaruknews

Aug 3, 2024

शिव आराधना से पवित्र हो जाता है अंर्तमन-स्वामी कैलाशानंद गिरी
हरिद्वार, 3 अगस्त। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि सृजन और संहार के अधिपति भगवान शिव सृष्टि के सर्वशक्तिमान और कल्याणकारी देव हैं। भगवान विष्णु के क्षीर सागर में शयन के लिए चले जाने के बाद भगवान शिव पूरे सावन कनखल स्थित श्री दक्ष महादेव मंदिर में विराजमान रहकर सृष्टि का संचालन करते हैं। श्री दक्षिण काली मंदिर प्रांगण में पूरे सावन माह चलने वाली विशेष शिव साधना के दौरान श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि सावन में की जाने वाली भगवान शिव की आराधना से समस्त विकार दूर हो जाते हैं और अंर्तमन पवित्र हो जाता है। उन्होंने कहा कि सावन में प्रतिदिन शिवलिंग पर जलाभिषेक करें। जलाभिषेक के दौरान माता पार्वती की आराधना भी अवश्य करें। इससे भगवान शिव अत्यन्त प्रसन्न होते हैं और साधक को शिव शक्ति दोनों का आशीर्वाद और कृपा प्राप्त होती है। जिससे कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। श्री दक्षिण काली मंदिर में भगवान शिव और माता भगवती साक्षात रूप से विराजमान है। श्रद्धापूर्वक शिव शक्ति की आराधना करने से अक्षय पुण्य फल की प्राप्ति होती है। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के शिष्य स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी ने कहा कि गुरूदेव की विशेष शिव साधना से विश्व शांति का मार्ग प्रशस्त होगा और उत्तराखंड तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर होगा।

हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोहआर्थिक उदारीकरण बनाम बाजारीकरण के दौर में मीडिया की भूमिका पर गहन चर्चासंघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की यात्रा-डा.रमेश पोखरियाल निशंकजनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं पत्रकार-आचार्य बालकृष्णडिजिटल मीडिया के आने से बदला पत्रकारिता का परिदृश्य-प्रियंका शर्मापत्रकारों को बदलते समय के साथ खुद को ढालना होगा-
नेक राहवीर’’ योजना के अंतर्गत इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी को नेक राहवीर के रूप में जिलाधिकारी हरिद्वार ने 5000/(पांच हजार रूपये) का चैक देकर किया सम्मानितपरिवहन विभाग की ‘‘नेक राह वीर’’ योजना
जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के मायापुर ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी की नियुक्ति के अवसर पर बाईक रैली दूधाधारी चौक से निकालकर हरकी पैड़ी पर भारी संख्या में पहुंच कर गंगा पूजन कर मां गंगा का आशीर्वाद लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory