• Thu. Apr 23rd, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

शिव आराधना से होती है मन और अंतःकरण की शुद्धि-स्वामी कैलाशानंद गिरी

Bystaruknews

Jul 25, 2024

शिव आराधना से होती है मन और अंतःकरण की शुद्धि-स्वामी कैलाशानंद गिरी
हरिद्वार, 25 जुलाई। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि देवों के देव महादेव भगवान शिव की आराधना से मन की शुद्धि के साथ भक्त के अंतःकरण की भी शुद्धि हो जाती है और आत्मा के परमात्मा से साक्षात्कार का मार्ग प्रशस्त होता है। श्री दक्षिण काली मंदिर में आयोजित विशेष शिव साधना के दौरान श्रद्धालु भक्तों को शिव महिमा का सार समझाते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव आदि अनादि और निराकार हैं और सृष्टि की उत्पत्ति और अंत के कारक हैं। महादेव अपने भक्तों का संरक्षण का उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। जो दीन दुखी भोलनाथ के दरबार में आ जाता है। उसका कल्याण अवश्य ही निश्चित है। उन्होंने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव को समर्पित है और उन्हें प्रकृति से बेहद लगाव है। इसलिए शिव आराधना के साथ-साथ प्रकृति के संरक्षण संवर्धन का संकल्प लेना चाहिए और अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। ताकि पर्यावरण शुद्ध हो और आने वाले पीढ़ियों को भी इसका लाभ मिले। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के शिष्य स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी ने कहा कि पूज्य गुरुदेव द्वारा लोककल्याण की भावना से हर वर्ष सावन मास में की जाने वाली शिव आराधना से देश में नई ऊर्जा का संचार होता है और विश्व कल्याण की भावना जागृत होती है। उन्होंने बताया कि गुरूदेव सुबह 6 बजे से शाम 8 बजे तक मौन रहकर शिव साधन करते हैं और शाम 8 बजे के बाद भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वरसंत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेकअखाड़े की उन्नति और धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन में यांेगदान देंगे महामंडलेश्वर स्वामी कपिलानंद सरस्वती-शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रमसंत परंपरांओं को आगे बढ़ाएंगे महामंडलेश्वर स्वामी कपिलानंद सरस्वती-स्वामी कैलाशानंद गिरीअखाड़े का गौरव बढ़ाएंगे
विधि विधान के साथ गंगा में विसर्जित की गयी साध्वी तरूण ज्योति मां की अस्थियांत्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति थी तरूण ज्योति मां-साध्वी शरण ज्योति
मुख्यमंत्री धामी तराशे हुए हीरा, प्रदेश का कर रहे समुचित विकास: भरत चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory