• Tue. Mar 3rd, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

यूक्रेन से छात्र सकुशल भारत लौट

Bystaruknews

Mar 5, 2022

यूक्रेन से छात्र सकुशल भारत लौट

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध जारी है। सरकार द्वारा यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को सकुशल वापस लाने का प्रयास किया जा रहा है। इन्ही प्रयासो के चलते हरिद्वार निवासी वैभव कुमार भी यूक्रेन से सकुशल भारत लौट आये। वैभव यूक्रेन के खारकीव राज्य में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। खारकीव से हरिद्वार लौटने पर परिजनों के साथ ही स्थानीय प्रशासन ने वैभव का फूलमालाओं से स्वागत किया।

हरिद्वार के एडीएम बुध सिंह ने खुद जाकर वैभव का स्वागत किया। स्वागत के दौरान वैभव ने अपनी आपबीती बयां की और बताया कि युद्ध दोनो देशों के बीच छिड़ी जंग के बीच डर के साये में रहने को मजबूर थे। खारकीव से भारत लौटने के दौरान उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। बेटे के सकुशल घर वापसी पर वैभव कुमार के पिता काफी उत्साहित दिखाई दिए और उन्होंने भारत सरकार का आभार व्यक्त किया
हरिद्वार के एडीएम वीर सिंह बुधियाल ने बताया कि यूक्रेन में फंसे हरिद्वार के सभी छात्रों को सकुशल वापसी का प्रयास किया जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार 43 में से 26 छात्र सकुशल हरिद्वार लौट आए हैं। एक छात्र यूक्रेन में फंसा है और सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि 16 छात्र सीमावर्ती देशों में है। जल्दी सभी छात्रों को उनके घर तक पहुंचा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory