• Fri. Mar 28th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया दस महाविद्याओं का पूजन

Bystaruknews

Apr 17, 2024

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया दस महाविद्याओं का पूजन
हरिद्वार, 17 अप्रैल। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने दक्ष महादेव मंदिर में दस महाविद्याओं और 51 कन्याओं का पूजन कर नवरात्र अनुष्ठान का पारायण किया। इस दौरान श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने दस महाविद्याओं की प्रतिमाओं का पूर्ण विधि विधान से पूजन कर अनावरण भी किया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि प्रथम नवरात्र से दक्ष मंदिर में 31 विद्वान पंडितों के सानिध्य में विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रतिदिन मां भगवती के अलग-अलग स्वरूपों का पूजन किया गया। उन्होंने कहा कि नवरात्र में शक्ति आराधना का विशेष महत्व है। नवरात्रों में शक्ति स्वरूपा मां भगवती की आराधना करने से व्यक्ति के सभी कष्ट और संकट दूर हो जाते हैं। मां की कृपा से सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। जिससे कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि सभी को नवरात्र में मां भगवती की आराधना अवश्य करनी चाहिए। साथ ही देवी स्वरूपों का कन्याओं का पूजन कर उनके संरक्षण संवर्द्धन का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान महंत सूर्यमोहन गिरी, महंत सत्यम गिरी, महंत सुरेंद्र पुरी, स्वामी कृष्णानंद गिरी सहित कई श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory