• Wed. Aug 6th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

मां मनसा देवी की कृपा से होता है भक्तों का कल्याण: श्रीमहंत रविंद्र पुरी

Bystaruknews

Apr 9, 2024

मां मनसा देवी की कृपा से होता है भक्तों का कल्याण: श्रीमहंत रविंद्र पुरी

  • नवरात्र के पहले दिन श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने विधि विधान से की पूजा अर्चना
    हरिद्वार: मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने चैत्र नवरात्र के पहले दिन विधि विधान से पूजन अर्चना की। मां से पूरे देश की सुख समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि नवरात्रों में मां भगवती की कृपा भक्तों पर बरसाती हैं। मां भगवती की कृपा प्राप्त करने के लिए सभी भक्तों को नवरात्रों में हवन पूजन अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मां मनसा देवी की कृपा से भक्तों का कल्याण होता है। नवरात्रों में किए जाने वाले हवन पूजन से मां भगवती बेहद प्रसन्न होती हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्रों में देवी भगवती की आराधना करने के साथ देवी स्वरूपा कन्याओं के उत्थान एवं संवर्द्धन का संकल्प भी अवश्य लेना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को बिना किसी भेद‌भाव के बालिकाओं को शिक्षा व जीवन में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने के साथ उनकी सुरक्षा के प्रति भी सचेत रहना चाहिए। यही नवरात्र व्रत की सार्थकता भी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष नवरात्रों के अवसर मानव कल्याण के दृष्टिगत मां मनसा देवी मंदिर परिसर में विशेष अनुष्ठान व हवन यज्ञ का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर ट्रस्टी सहित भक्त-श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory