• Mon. Jul 7th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

मकर संक्रांति पर श्री मोहनदास आश्रम मे किया सत्संग और कीर्तन का आयोजन

Bystaruknews

Jan 14, 2024

मकर संक्रांति पर श्री मोहनदास आश्रम मे किया सत्संग और कीर्तन का आयोजन
साध्वी बबीता दास ने लगाया आश्रम पर कब्जा करने के प्रयास का आरोप
आश्रमों की संपत्ति को खुर्दबुर्द नहीं होने दिया जाएगा-स्वामी सरोजनी
हरिद्वार, 14 जनवरी। मकर संक्रांति के अवसर पर श्यामपुर कांगड़ी गाजीवाली स्थित श्री मोहन दास आश्रम में महंत साध्वी बबीता दास की अध्यक्षता में भक्तो ने सत्संग और कीर्तन का आयोजन किया। महंत साध्वी बबीता दास ने भक्तों को ब्रह्मलीन गुरु मोहन दास महाराज द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया और आश्रम पर भूमाफियाओं द्वारा कब्जा करने की नीयत से डराने धमकाने को लेकर शासन और प्रशासन से सख्त कार्रवाई और जान माल के खतरे की आशंका जताते हुए सुरक्षा की मांग की गयी। साध्वी बबीता दास ने कहा कि कुछ भूमाफिया आश्रम को खुर्दबुर्द करने का प्रयास कर रहे हैं। कब्जे के प्रयास में । साध्वी बबीता दास ने शासन प्रशासन से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा कि उन्हें अपनी जान माल का खतरा बना हुआ है। यदि उन्हें कुछ भी हानि होती है तो इसके जिम्मेदार यही लोग होंगे। जूना अखाड़े की साध्वी महामंडलेश्वर स्वामी सरोजनी ने कहा कि मठ, मंदिरों और आश्रमों को औने पौने दाम में खरीदकर मोटी रकम में बेचने का चलन सा बनता जा रहा है। साध्वियों द्वारा संचालित मठ मंदिरों की धार्मिक संपत्तियों पर भूमाफिया को कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि साध्वियों की सुरक्षा को लेकर महिला संतों का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश के डीजीपी से मिलेगा। उन्होंने खाटू श्याम आश्रम को लेकर भी कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि हरिद्वार धार्मिक नगरी है। मठ, मंदिरों और आश्रमों की संपत्ति को लेकर यहां पहले भी कई संत महंतों की हत्याएं हो चुकी हैं। साध्वियों की सुरक्षा हेतु उन्होंने साध्वी अखाड़ा बनाने का निर्णय भी लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory