• Sun. Jul 6th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

जनता के नेता स्वामी यतीश्वरानंद, कड़कड़ाती ठंड में जनता की समस्याओं का करा रहे निवारण

Bystaruknews

Jan 10, 2024

जनता के नेता स्वामी यतीश्वरानंद, कड़कड़ाती ठंड में जनता की समस्याओं का करा रहे निवारण
— पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद हरिद्वार में वेद मंदिर और गाजीवाली आश्रम में सुन रहे जनता की फरियाद
हरिद्वार। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद कड़कड़ाती ठंड में जनता की समस्याओं का निवारण करा रहे हैं। वे हरिद्वार के वेद मंदिर और गाजीवाली आश्रम में जनता की समस्या सुनकर उन्हें संबंधित विभागों के अधिकारियों से निस्तारण कराने के साथ सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने का काम बखूबी कर रहे हैं। यहीं नहीं, वे कार्यक्रमों में सक्रिय रहते हैं और पूरे जनपद में विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का काम करवा रहे हैं।
इस समय कड़कड़ाती ठंड पड़ रही है, लेकिन लोगों की समस्या तो बनी रहती हैं। अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए लोग वेद मंदिर आश्रम में पहुंचते हैं, जहां पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद हर वक्त जनता के लिए उपलब्ध रहते हैं। वे सुबह से लेकर देर रात तक कड़कड़ाती ठंड में जनता की समस्याओं को सुनकर उनका निवारण कराने के साथ सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का काम भी करा रहे है। ग्रामीण जनता की समस्याओं के लिए दूर न आना पड़े, इसके लिए उन्होंने गाजीवाली आश्रम में भी कैंप कार्यालय बनाया हुआ है। जहां लालढांग क्षेत्र के दूरस्थ ग्रामीण अपनी समस्याओं को दर्ज कराकर उनका समय पर निवारण करा रहे है।
समस्याओं के निवारण करने के साथ वे पूरे जनपद क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रमों में पहुंच रहे हैं और विकास कार्यों को धरातल पर उतरवाने का काम भी बखूबी कर रहे हैं।
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का कहना है कि जनता की समस्याओं के निवारण के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। हालांकि वे हमेशा क्षेत्रों में भी जाते हैं, वहां पर भी जनता की समस्याओं का मौके पर ही निवारण कराने का प्रयास जारी रहता है। उनका कहना है कि जनता के लिए जीवन समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory