• Sun. May 10th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में बढ़ा भाजपा का कुनबा, कांग्रेस नेताओं ने ज्वाइन की भाजपा

Bystaruknews

Jan 8, 2024

स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में बढ़ा भाजपा का कुनबा, कांग्रेस नेताओं ने ज्वाइन की भाजपा


— ग्राम हथियाथल में सम्मान और कंबल वितरण कार्यक्रम में मिशन—2024 को लेकर कार्य करने को किया आह्वान


हरिद्वार। रुड़की ब्लॉक के ग्राम हथियाथल में सम्मान समारोह और कंबल वितरण कार्यक्रम में उमड़े जनसैलाब के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि आज अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर के अलौकिक और भव्य निर्माण को लेकर पूरे देश के साथ विश्व में उत्साह है। उन्होंने कहा कि पार्टी में टिकट मांगने का सभी अधिकार है और प्रत्येक व्यक्ति को जनसेवा के लिए कार्य करने चाहिए। कार्यक्रम के दौरान स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में कांगेस नेता ग्राम प्रधान उषा देवी के साथ उनके पति केपी सिंह, जोनी पाल के साथ कई ग्राम प्रधानों के साथ युवाओं ने भाजपा पार्टी ज्वाइन की।
सोमवार को ग्राम हथियाथल में कंबल वितरण के साथ सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ग्रहण की। उन्होंने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि आज देशवासियों को 500 साल बाद अपने आराध्य भगवान श्रीराम के मंदिर के दर्शन करने का सौभाग्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि हर धर्म, जाति के लोगों ने श्रीराम के मंदिर का स्वागत किया है, जबकि अभी भी विरोधी लोग देश को बांटने का काम कर रहे हैं। एक सामान्य कार्यकर्ता होने के चलते हुए लोगों की सेवा की है और निरंजर जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में पालिर्यामेंट्री बोर्ड होता है, उसी का निर्णय मान्य होता है। उन्होंने कहा कि कमल का फूल प्रत्याशी होगा। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनहित के कार्यों को लेकर हर वर्ग खुश है, क्योंकि सभी का समुचित विकास हो रहा है। उन्होंने सभी को मिशन—2024 के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने को आहृवान किया।
ग्राम प्रधान पति केपी सिंह ने कहा कि भाजपा ने सनातन धर्म की रक्षा की है और हर वर्ग का समुचित विकास हो रहा है, जिससे प्रेरित होकर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने की।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, दर्जाधारी श्यामवीर सैनी, सुशील राठी, प्रवीण सिंधू, मंडल अध्यक्ष सुदेश चौधरी, अनीस गौड़, पवन तोमर, राम कला, दीपक कुमार, बच्चन सिंह, ब्लॉक प्रमुख रुड़की लुबना राव, सुरेश शर्मा, हितेश शर्मा, सतीश कुमार, बिजेंद्र कुमार आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory