• Wed. Oct 15th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

गरीब कन्याओं के विवाह का राजनीतिकरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा-भावना पांडे

Bystaruknews

Dec 16, 2023

गरीब कन्याओं के विवाह का राजनीतिकरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा-भावना पांडे

हरिद्वार, 16 दिसम्बर। जनता कैबिनेट पार्टी की अध्यक्ष भावना पांडे ने खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया है। पत्रकारों से बात करते हुए भावना पांडे कहा कि विधायक गरीब कन्याओं के विवाह जैसे आयोजनों का भी राजनीतिक लाभ उठाना चाहते हैं। गरीब कन्याओं के विवाह का राजनीतिकरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हरिद्वार धर्मनगरी देश दुनिया में आस्था एवं पवित्रता के लिए जानी पहचानी जाती है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु समाज सेवा एवं धार्मिक कार्यो के लिए गुप्त रूप से दान पुण्य करते हैं। लेकिन निर्दलीय विधायक लगातार सामाजिक कार्यो को भी राजनीतिक का हिस्सा बना रहे हैं। हरिद्वार की जनता उनकी कार्यशैली को पहचान चुकी है। भावना पांडे ने कहा कि वे उत्तराखंड की बेटी हैं और जनता के हितों की लड़ाई लड़ती रहेंगी। गरीब, असहाय, निर्धन परिवारों को आगे रखकर किसी को भी राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गुप्त रूप से दान देने वाले दानदाताओं का भी ऐसे प्रकरण से मनोबल गिरता है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में उन्हें हरिद्वार की जनता से अवश्य आशीर्वाद देगी। जनता के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नही किया जाएगा। जनसमस्याओं का निराकरण कराने के उद्देश्य से शासन प्रशासन को भी जागरूक करने का काम किया जाएगा। उन्होंने साथ ही यह भी ऐलान किया कि निम्न वर्गो के साथ हो रहे भेदभाव के प्रति उन्हें जागरूक करने के लिए पूरे जनपद में अभियान चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory