• Thu. Apr 30th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंच रही विकसित भारत संकल्प यात्रा – राजेश कुंवर

Bystaruknews

Dec 16, 2023

दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंच रही विकसित भारत संकल्प यात्रा – राजेश कुंवर



हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों के अंतर्गत विकसित भारत संकल्प यात्रा शनिवार को हरिद्वार ग्रामीण के रानीमाजरा गांव पहुंचीं। इस कार्यक्रम में बाल विकास, ग्रामीण, कृषि, स्वास्थ्य आदि विभिन्न विभाग उपस्थित रहे। इन विभागों द्वारा कार्यक्रम में स्टॉल्स भी लगाए गए थे, जिससे लोग जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ले कर लाभान्वित हो सकें। संकल्प यात्रा के दौरान लोगों ने विकसित भारत बनाने की शपथ भी ली। इस दौरान मौजूद लोगों को मानीनय राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत के उद्देश्य के बारे मे बताया गया।
रानीमाजरा में आयोजित संकल्प यात्रा कार्यक्रम में योजनाओं से वंचित कई लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा गया। लोकसभा क्षेत्र में आयोजित यात्रा कार्यक्रम में हरिद्वार लोकसभा सांसद के कैंप कार्यालय प्रभारी राजेश कुंवर तथा भाजपा जिला मंत्री मोहित वर्मा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने लोगों को भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलाई। इस दौरान उन्होंने लोगों से ज़्यादा से ज़्यादा विकसित भारत संकल्प यात्रा से जुड़ने का आह्वान भी किया। अपने सम्बोधन में राजेश कुंवर ने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार समाज के दुर्गम क्षेत्रों में भी योजनाओं को पहुंचा रही है। मौजूदा सरकार हर वर्ग का ध्यान रखते हुए योजनाओं को बनाती है। उन योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार हो सके और वंचितों को उन योजनाओं से जोड़ा जा सके , उसके लिए पूरे देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की जा रही है। अपने संबोधन में राजेश कुंवर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा चलाना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक निर्णय लिये गये जिससे देश विकसित होने की राह पर है। भाजपा जिला मंत्री मोहित वर्मा ने कहा कि सरकार की योजनाएं ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे इसके लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की गई है। कार्यक्रम स्थल पर आयोजित शिविर में कई लोगों की समस्या का निवारण किया गया। साथ ही साथ कृषि योजना बैंकिंग योजना से संबंधित जानकारी से अवगत कराया गया। इसके अलावा बाल विकास परियोजना , पीएम आवास योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसे मुद्दों पर चर्चा की। मोहित वर्मा और राजेश कुंवर ने सांसद निशंक के विकास कार्य और जनता के प्रति उनके विजन को बताया। इसके अलावा कार्यक्रम में लोगों को भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से युक्त पंपलेट भी वितरित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory